Advertisement

Noida के स्कूल में KG की बच्ची से गंदी हरकत, आरोपी और प्रिंसिपल समेत 5 गिरफ्तार

नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल से मासूम बच्ची के साथ बैड टच का मामला सामने आया है. बच्ची के माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाई और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम को तैनात कर दिया है.

Latest News
Noida के स्कूल में KG की बच्ची से गंदी हरकत, आरोपी और प्रिंसिपल समेत 5 गिरफ्तार

Representational Image

Add DNA as a Preferred Source

Kolkata Rape and Murder case की वजह से देश भर में आक्रोश का माहौल है. Maharashtra के ठाणे जिले के बदलापुर इलाके में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले से भी बवाल मचा हुआ है. इसी क्रम में अब नोएडा से एक और ऐसा ही घटना सामने आई है. नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में KG में पढ़ने वाली महज 6 साल की बच्ची के साथ Bad Touch का मामला सामने आया है. ये मामला नोएडा सेक्टर-24 का है. पुलिस ने बच्ची से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी कालू ठाकुर उर्फ आमिर को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी शिमला पार्क से की गई है. बच्ची के माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाई और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात कर दी थीं. 

स्कूल प्रशासन पर भी कार्रवाई
इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आरोपी को भगाने और मामले को दबाने की कोशिश की गई थी. मामले में प्रिंसिपल, एक टीचर, सुपरवाइजर, और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोप है कि इन सभी ने आरोपी को बचाने और बच्ची के साथ हुई घटना को दबाने की कोशिश की थी. सभी गिरफ्तार किए गए लोगों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में और भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाला जा सके.  


यह भी पढ़ें- Karnataka Road Accident: सरकारी बस में बैठे यात्री ने की उल्टी, दो कारों में हो गई भीषण टक्कर, मां-बेटे समत 6 लोगों की मौत 


परिवार में आक्रोश और चिंता 
पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. साथ ही परिजनों को भरोसा दिलाया है कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा. बच्ची के बयान और बाकी सबूतों के आधार पर इस मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद बच्ची के परिवार में गुस्सा और चिंता का माहौल है. 

क्या होता है Bad Touch?
Bad touch तब होता है जब कोई आपको इस तरह से छूता है कि जिससे आपको अजीब, डर या असहज महसूस हो. यह वह टच होता है जिसे आप नहीं चाहते या आपने सामने वाले को अपने आप को छूने की Permission नहीं दी होती है. कभी-कभी लोग आपके शरीर के Private Parts को गलत इरादों से छूते हैं. अगर कोई टच आपको गलत लगे या आपको असहज महसूस कराए, तो समझें कि यह सही नहीं है.

यह जानना लड़कों के लिए भी उतना ही जरुरी है जितना लड़कियों के लिए है, क्योंकि ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है. बच्चों को यह समझाना चाहिए कि उनका शरीर उनका है, और अगर कोई उन्हें गलत तरीके से छूए, तो उन्हें "ना" कहने और वहां से हटने का हक है. अगर उन्हें कुछ गलत लगे, तो वे तुरंत किसी भरोसेमंद बड़े जैसे माता-पिता या शिक्षक को बता सकते हैं, ताकि उनकी मदद हो सके.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement