Advertisement

Delhi Pollution: झमाझम बारिश ने कर दिया जादू, दिल्ली की हवा से गायब हो गया जहर, 200 से नीचे आया AQI

Delhi Pollution: दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से प्रदूषण कम हुआ है. जहां 500 तक एक्यूआई पहुंच चुका था वहीं अब 200 से कम दर्ज किया गया है.

Latest News
Delhi Pollution: झमाझम बारिश ने कर दिया जादू, दिल्ली की हवा से गायब हो गया जहर, 200 से नीचे आया AQI

Delhi Pollution

Add DNA as a Preferred Source

Delhi Pollution: दिल्ली में शुक्रवार सुबह से लागतार दिनभर हुई बारिश ने दिल्ली एनसीआर की हवा को साफ कर दिया है. ये बारिश के लिहाज से दिल्ली वालों के बहुत फायदेमंद फायदे साबित हुई है. बारिश की वजह से वायु प्रदूषण के स्तर में रिकॉर्डतोड़ गिरावट देखी गई है. राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी बारिश हो सकती है.

अब 200 से नीचे आए आंकड़े
कुछ दिनों पहले जहां दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो रहा था. शाम सुबह एक कोहरे के साथ प्रदूषण की परत भी आसमान में जमी रहती है. कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार पहुंच चुका था. वायु गुणवत्ता में सुधार आने के बाद से दिल्ली-एनसीआर में  ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) 3 के नियमों को हटा दिया गया है. लेकिन आनंद में अभी एक्यूआई 252 दर्ज किया गया है. हवा की स्थिति सुधरने के कारण स्कूल एक बार फिर से खुलने लगेंगे. 

यह भी पढ़ें: वेज या नॉनवेज, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खाने में क्या करते थे पसंद, खुद बताई थी प्रेफरेंस

कहां कितना है एक्यूआई
बता दें कि दिल्ली में भी ग्रेप-2 पूरी तरह से लागू रहेगा. दिल्ली का ओवरऑल AQI 189 दर्ज किया गया है, जोकि खतरनाक स्थिति से बाहर है. आनंद विहार का AQI 252, बावाना-244, मुंडका-231, सिरी फोर्ट-252 और विवेक विहार-224 दर्ज किया गया हैं. इन सभी इलाकों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति से बाहर है. वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश ने बीते 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement