Advertisement

Delhi Fire: दिल्ली में भारी बारिश के बीच धू-धू कर जली नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री, फायर ब्रिगेड की 23 गाड़ियां बुझा रहीं आग

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई. इस आग को बुझाने के लिए 23 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मोके पर पहुंची.

Latest News
Delhi Fire: दिल्ली में भारी बारिश के बीच धू-धू कर जली नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री, फायर ब्रिगेड की 23 गाड़ियां बुझा रहीं आग
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के नरेला में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां आज सुबह 6:34 बजे नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भाषण आग लग गई. इस हादसे में पूरी फैक्ट्री आग की लपटों और धुएं की चपेट में आ गई. घटना की सूचना मिलते ही 23 फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया. 

फैक्ट्री में लगी भीषण आग
दिल्ली के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में आज सुबह-सुबह अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गई. मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर 3 घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है. मौके पर 23 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची साथ ही 100 से ज्यादा फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं.


ये भी पढ़ें-Noida News: किचन देख मचला चोर का मन, पहले बनाए पकोड़े, फिर की चोरी


डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एस के दुआ, डिविजनल फायर ऑफिसर ए के जायसवाल मौके पर पहुंचे. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement