Advertisement

Delhi: जिस चॉपर से खुद की करता था हिफाजत, थप्पड़ मारने और गाली देने पर कातिल ने उसी से किया कत्ल

Delhi Crime: दिल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवदास अपनी सुरक्षा के लिए वर्षों से जिस चॉपर को अपने तकिये के नीचे रखकर सोता था. उसी चॉपर से कातिल ने उसकी हत्या कर दी है.  

Latest News
Delhi: जिस चॉपर से खुद की करता था हिफाजत, थप्पड़ मारने और गाली देने पर कातिल ने उसी से किया कत्ल
Add DNA as a Preferred Source

Delhi Crime News: दिल्ली के पालम इलाके में दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय युवक ने अपने मकान मालिक देवदास की चॉपर से हत्या कर दी. पुलिस को इस घटना का पता तब चला, जब पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और देवदास का शव कपड़ों में लिपटा पाया.

चॉपर से किया हमला 
दरअसल, देवदास अपने फ्लैट में अकेले रहता था. 21 अक्टूबर की रात, जब देवदास और आरोपी उचित रावत साथ शराब पी रहे थे, तो देवदास ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. उचित ने गुस्से में आकर उसी चॉपर से देवदास पर हमला कर दिया, जिसे देवदास अपनी सुरक्षा के लिए तकिए के नीचे रखता था. हत्या के बाद, उचित ने शव को एक कमरे में बंद कर दिया और एक हफ्ते तक उसी फ्लैट में आता-जाता रहा ताकि किसी को शक न हो.


ये भी पढ़ें- एक पाव आलू हुआ चोरी तो बुला ली पुलिस, सोशल मीडिया पर मजेदार Video Viral


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 
पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के जलेसर से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उचित ने अपराध कबूल कर लिया. उसने बताया कि देवदास ने उसे कई बार थप्पड़ मारे थे, जिससे वह गुस्से में आ गया. पुलिस ने उचित के पास से खून से सना चॉपर भी बरामद कर लिया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement