Advertisement

Shocking: हैवान निकली मां, होटल ले जाकर 14 साल की बेटी का करवा डाला रेप

Delhi Rape Case: दिल्ली में एक मां ने अपनी ही बेटी का रेप करवा दिया. बेटी ने विरोध किया तो मां ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

Shocking: हैवान निकली मां, होटल ले जाकर 14 साल की बेटी का करवा डाला रेप

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश की राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रेप का शिकार हुई 14 साल की लड़की ने जो खुलासा किया है उसने सबके होश उड़ा दिए हैं. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी मां ही उसे एक होटल में लेकर गई थी जहां उसे आरोपी से मिलवाया था. पीड़िता के बयान के आधार पर उसकी मां और आरोपी युवक के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो ऐक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया है.

पीड़िता ने बताया है कि उसकी मां उसे एक होटल में अपने एक जानकार युवक से मिलवाया था. पिछले साल अगस्त से लेकर इस साल जनवरी तक इस युवक ने कई बार लड़की का रेप किया. पीड़िता का कहना है कि इस सबमें उसकी मां ने आरोपी का ही साथ दिया. इतना ही नहीं, शिकायत या विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी. जैसे तैसे करके उसने हिम्मत जुटाई और सारा वाकया अपने दादा को बताया, तब जाकर मामला पुलिस तक पहुंचा.

यह भी पढ़ें- साथ पढ़ते-पढ़ते हो गया प्यार, घर से भागे तो हुआ मुकदमा, Video भेजकर कहा 'जियो और जीने दो'

शूटिंग के बहाने होटल ले गई थी मां
पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद पीड़िता की मां से पूछताछ शुरू कर दी है. इसके अलावा, आरोपी युवक की भी तलाश की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहती है. पीड़िता का कहना है कि उसकी मां का टीवी से जुड़ा कुछ काम है और अक्सर उसकी मां उसे भी रात के समय शूटिंग पर ले जाती थी. पिछले साल रक्षाबंधन के मौके पर वह उसे एक बड़े होटल में ले गई थी.

यह भी पढ़ें- साथी के प्राइवेट पार्ट में एयरपंप लगाकर कर दिया ऐसा काम, पेट्रोल पंप पर दिखाई ऐसी बर्बरता

रात को आरोपी आया तो उसकी मां ने बताया कि कोई अंकल हैं. रात को आरोपी पीड़िता के साथ उसके कमरे में ही रुक गया. आरोप है कि रात में जब उसने रेप किया तो पीड़िता की मां ने आरोपी की ही मदद की. विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी भी दी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement