Advertisement

Delhi: आज होंगे दिल्ली MCD वार्ड कमेटी के चुनाव, रातोरात बदला खेल, होगा ताकत का मुजाहिरा

एलजी से निर्देश मिलने के बाद MCD के आयुक्त अश्वनी कुमार की तरफ से पीठासीन अधिकारियों की बहाली की गई है. अश्वनी कुमार ने MCD में उपायुक्त के तौर पर कार्य कर रहे है अधिकरियों को पीठासीन पदाधिकारी बनाया है.

Latest News
Delhi: आज होंगे दिल्ली MCD वार्ड कमेटी के चुनाव, रातोरात बदला खेल, होगा ताकत का मुजाहिरा

दिल्ली के LG वीके सक्सेना और मेयर शैली ओबेरॉय. (PTI/File Photo) 

Add DNA as a Preferred Source

आज दिल्ली नगर निगम (MCD) में वार्ड समितियों के चुनाव होने हैं. एमसीडी में 12 जोन कमेटियों में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन को लेकर मतदान होंगे. ये चुनाव दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना के निर्देशों पर कराए जा रहे हैं. एलजी से निर्देश मिलने के बाद MCD के आयुक्त अश्वनी कुमार की तरफ से पीठासीन अधिकारियों की बहाली की गई है. अश्वनी कुमार ने MCD में उपायुक्त के तौर पर कार्य कर रहे है अधिकरियों को पीठासीन पदाधिकारी बनाया है. आज का चुनाव दिल्ली की सियासत के लिए बेहद खास माना जा रहा है. एससीडी के इस चुनाव के दौरान बीजेपी, आप और कांग्रेस की तरफ से अपनी ताकत का मुजाहिरा किया जाएगा.

शैली ओबेरॉय ने किया था बहाली से इनकार
आपको बताते चलें कि MCD की मेयर शैली ओबेरॉय की तरफ से इस चुनाव को लेकर पीठासीन अधिकारी को बहाल करने से मना कर दिया गया था. इसको लेकर उन्होंने कहा था कि नामांकन के लिए प्रत्याशियों को बेहद कम वक्त दिया गया है, और ऐसा करना अलोकतांत्रिक है. असल में 30 अगस्त को ही नामांकन पत्र फाइल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई थी. उसके बाद दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर की ओर से वार्ड कमेटियों के चुनाव को लेकर मेयर को पीठासीन अधिकारी की बहाली के संदर्भ में फाइल सौंपी गई थी.


ये भी पढ़ें: J-K और Haryana में गठबंधन की राजनीति पर Congress का जोर, जानें इसके पीछे के सियासी समीकरण


मंगलवार देर रात एलजी ने जारी किए निर्देश
मेयर शैली ओबेरॉय की तरफ से पीठासीन अधिकारी की बहाली से मना करने के बाद मंगलवार यानी कल दिल्ली एलजी ने चुनाव कराने का बड़ा फैसला लिया. ये फैसला कल देर रात को लिया गया. दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने कल अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए चुनाव को लेकर निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिए कि तय वक्त पर ही सभी जोन कमेटियों के चुनाव करवाए जाएं, और इसके लिए जल्द से जल्द पीठासीन अधिकारी की बहाली की जाए. एलजी के निर्देशों का पालन करते हुए निगमायुक्त ने फौरान बहाली के आदेश दिए. इस आदेश के तहत एमसीडी चुनाव के लिए संबंधित जोन के उपायुक्त (DC) ही पीठासीन अधिकारी के तौर पर कार्यरत होंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement