Advertisement

दिल्ली के स्कूल में पांचवीं कक्षा की स्टूडेंट से हैवानियत, महिला टीचर ने छत से फेंका

दिल्ली के सदर बाजार एमसीडी स्कूल की महिला टीचर ने बच्ची को पहली मंजिल से फेंका. पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ.

दिल्ली के स्कूल में पांचवीं कक्षा की स्टूडेंट से हैवानियत, महिला टीचर ने छत से फेंका
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र में म​हिला टीचर (School Teacher) ने पांचवीं कक्षा की स्टूडेंट को छत से फेंक दिया. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. बच्ची को इलाज के बाड़ा हिंदू  राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देश बंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस को राहगीरों से सूचना मिली की यहां एमसीडी के प्राथमिक स्कूल की टीचर ने एक स्टूडेंट को छत से फेंक दिया है. बच्ची को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया. पुलिस पूछताछ में टीचर की पहचान गीता देशवाल के रूप में हुई है. टीचर ने पहले तो पांचवीं की स्टूडेंट को कैंची से मारा. इसके बाद भी टीचर का मन नहीं भरा तो उसने बच्ची को स्कूल की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. बच्ची को नीचे गिरता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.  

टीचर पहले भी कर चुकी है बच्चों की पिटाई

स्कूल में पढ़ने वाले अन्य स्टूडेंट्स के परिजन भी घटना के बाद यहां पहुंच गए. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है, जब टीचर ने बच्ची की पिटाई हो. वह पहले भी बच्चों की बुरी तरह पिटाई कर चुकी है. बच्चों के माता पिता ने इसकी शिकायत स्कूल के इंचार्ज से भी की थी, लेकिन टीचर के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement