Advertisement

Delhi Lok Sabha Elections Results 2024 LIVE: दिल्ली की सातों सीटों पर BJP आगे, AAP+कांग्रेस की जोड़ी पिछड़ी

Delhi Lok Sabha Chunav Result live: इस बार दिल्ली में BJP और AAP-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला था. सीटों पर हुए समझौते के तहत ‘आप’ ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे है. देखते रहें LIVE UPDATE:

Latest News
Delhi Lok Sabha Elections Results 2024 LIVE: दिल्ली की सातों सीटों पर BJP आगे, AAP+कांग्रेस की जोड़ी पिछड़ी

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों का LIVE UPDATE.

Add DNA as a Preferred Source

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : आम चुनाव के नतीजों के रुझान बड़ी तेजी से उलट-पलट हो रहे हैं. ऐसे में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों का क्या हाल है, यह हम आपको लगातार बता रहे हैं. इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला था. ‘आप’ और कांग्रेस ‘I.N.D.I.A’ में शामिल हैं. सीटों पर हुए समझौते के तहत ‘आप’ ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों के पल-पल के अपडेट हम आपको यहां दे रहे हैं :

  • भाजपा के मनोज तिवारी ने नॉर्थ-इस्ट दिल्ली में कांग्रेस के कन्हैया कुमार को फिलहाल पछाड़ दिया है. मनोज तिवारी को अभी तक कुल 595599 वोट हासिल हो चुके हैं, जबकि कन्हैया कुमार को अब तक 451121 वोट मिले हैं.
  • पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के हर्ष मलहोत्रा आगे चल रहे हैं. फिलहाल उन्हें 54676 वोटों की बढ़त हासिल है. यहां दूसरे नंबर पर AAP के कुलदीप कुमार हैं. 
  • नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की बांसुरी स्वराज 47840 वोटों की बढ़त बनाई हुई हैं, इस सीट पर दूसरे नंबर पर हैं AAP के सोमनाथ भारती.
  • पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा 216527 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार 194359  वोटों के साथ दूसरे नंबर पर.
  • नई दिल्ली लोकसभा सीट पर टाइट फाइट चल रही है. फिलहाल भाजपा की बांसुरी स्वराज AAP के सोमनाथ भारती से 18480 वोटों से आगे निकल गई हैं.
  • बांसुरी स्वराज को अब तक 110421 वोट हासिल हुए हैं, वहीं सोमनाथ भारती 91941 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
  • चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा दिल्ली की सभी सीटों पर आगे चल रही है
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी काफी वोटों से आगे चल रहे हैं.
  • उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज से आगे चल रहे हैं.
  • नई दिल्ली लोकसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने BJP प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को पीछे छोड़ दिया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पढ़ने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement