Advertisement

Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह 27 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में, जानें ED के किन तर्कों पर कोर्ट ने लिया फैसला

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप नेता संजय सिंह को कोर्ट से शुक्रवार (13 अक्टूबर) को राहत नहीं मिली है. प्रवर्तन निदेशालय के तर्कों को मानते हुए कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया है. 

Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह 27 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में, जानें ED के किन तर्कों पर कोर्ट ने लिया फैसला

Sanjay Singh Arrested

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें अभी बढ़ते दिख रही है. उन्हें 27 अक्टूबर तक के लिए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सिंह की जमानत याचिका का विरोध करते हुए जांच एजेंसी ने कोर्ट में तर्क दिया था कि कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं जिनमें आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करनी जरूरी है. सिंह के वकीलों ने तर्क दिया था कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और उन्हें हिरासत में लेने की जरूरत नहीं है. 10 अक्टूबर को उनकी हिरासत की अवधि खत्म हो रही थी और कोर्ट ने 3 दिन के लिए रिमांड बढ़ाई थी. अब कोर्ट ने शुक्रवार को भी कोई राहत नहीं दी है और 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

आप सांसद संजय सिंह के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया था कि वह शुगर के मरीज हैं और उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए रियायत दी जानी चाहिए. हालांकि, कोर्ट ने इस तर्क में दम नहीं माना और जांच एजेंसी के तर्कों को देखते हुए उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी है. प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि दिल्ली शराब नीति मामले में पार्टी के स्तर पर धांधली हुई है और यह मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा मामला है. शराब नीति पर चल रहे केस में ही मनीष सिसोदिया भी फरवरी से जेल में हैं. 

यह भी पढ़ें: झारखंड के CM हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, ED के समन के खिलाफ याचिका खारिज 

आप सांसद को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत की उम्मीद 
पूरे मामले में संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है. अब देखना है कि यहां से उन्हें कोई राहत मिल पाती है या नहीं. सिंह के वकील ने मुख्य जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस संजीव नरूला की पीठ से त्वरित सुनवाई का आग्रह किया है. कोर्ट के सामने सिंह के वकीलों ने कहा है कि इस मामले में गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है और आप सांसद की सेहत और बीमारी को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटों की रिहाई का मनाया जश्न, पीछे पड़ गई यूपी पुलिस  

संजय सिंह पर मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए करोड़ों रुपये लेने का आरोप 
प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दावा किया कि उन्होंने दो किस्तों में तीन करोड़ रुपए लिए हैं. उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाया जा रहा है. केंद्रीय एजेंसी का दावा है कि इस मामले में कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने पूछताछ में संजय सिंह का नाम लिया था और उन्हें दो किस्त में 3 करोड़ रुपये देने का भी दावा किया है. अरोड़ा ने जांच एजेंसी के सामने किए कबूलनामा में कहा है कि मनीष सिसोदिया से भी मुलाकात सिंह के जरिए ही हुई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement