Advertisement

सिसोदिया के बाद अरविंद केजरीवाल की होगी वापसी? जमानत के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने CBI मामले में सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. वहीं कोर्ट केजरीवाल के जामनत पर आज कोई फैसला सुना सकता है.

Latest News
सिसोदिया के बाद अरविंद केजरीवाल की होगी वापसी? जमानत के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Add DNA as a Preferred Source

Delhi liquor Scam Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने CBI गिरफ्तारी मामले में जामनत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है. केजरिवाल के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने SC से जल्द सुनवाई की मांग की है, जिसके बाद चीफ जस्टिस ने जमानत के लिए एक औपचारिक ईमेल भेजने को कहा है. वहीं ED केस में केजरीवाल को पहले ही अंतरीम जमानत मिल चुकी है.

ट्रायल कोर्ट जाने की बात
शराब घोटाले मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा दायर केस में पहले ही जमानत मिल चुकी है, लेकिन CBI केस में अभी उन्हें जमानत नहीं मिली है. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था और ट्रायल कोर्ट जाने की बात कही थी.


यह भी पढ़ें: बरसात में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स


केजरीवाल तिहाड़ में हैं बंद 
दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग यानी पीएमएलए केस में केजरीवाल को जमानत दे दी थी, लेकिन 25 जून को हाईकोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी थी. वहीं केजरीवाल ने अंतरीम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन इस दौरान CBI ने भी केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद वो तिहाड़ जेल में ही बंद हैं.

कोर्ट आज कर सकता है सुनावई 
दूसरी तरफ दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सीसोदिया को पहले ही जमानत मिल चुकी है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कोर्ट केजरीवाल को भी जमानत दे सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, केजरीवल के जमानत याचिका पर कोर्ट आज सुनवाई कर सकता है और जस्टिस संजीव खन्ना,जस्टिस आर. महादेवन और जस्टिस संजय कुमार की तीन जजों की पीठ इस केस पर सुनावई कर सकता है. 

बता दें केजरीवाल को ED ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में 21 March 2024 को उनके आवास से गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने उन्हें चुनाव के दौरान कुछ दिनों के लिए जमानत दी थी, जिसके बाद उन्हें फिर वापस जेल जाना पड़ा था. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement