Advertisement

Delhi: 'एलजी बस मार्शलों को बहाल करें और मिलने का समय दें', उपराज्यपाल को लेकर आप का बड़ा बयान, BJP पर भी साधा निशाना

DTC bus marshals: AAP पार्टी के विधायकों ने बस मार्शलों की बहाली को लेकर एलजी से मिलने का समय मांगा था, जो उन्हें अभी तक नहीं मिला है. AAP विधायकों का कहना है कि जल्द से जल्द बैठक के लिए समय दें.

Delhi: 'एलजी बस मार्शलों को बहाल करें और मिलने का समय दें', उपराज्यपाल को लेकर आप का बड़ा बयान, BJP पर भी साधा निशाना
Add DNA as a Preferred Source

Vinai Kumar Saxena: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने गुरुवार को बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय नहीं मिला. AAP विधायक दिलीप पांडे, संजीव झा और कुलदीप कुमार ने कहा कि, सौरभ भारद्वाज के अपील करने पर एलजी से इस मुद्दे को हल करने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन अब तक इसका कोई जवाब नहीं मिला है. 

BJP ले रही  यू-टर्न- दिलीप पांडे
दिलीप पांडे ने बताया कि 10,000 बस मार्शलों और उनका परिवार भी इस मुद्दे से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि बस मार्शल की बहाली के संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव पास हुआ था, जिसमें BJP ने भी अपनी सहमति जताई थी. अब BJP पर यू-टर्न लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मांग की कि दीपावली से पहले बस मार्शलों की बहाली कंफर्म की जाए ताकि वे अपने परिवारों के साथ त्योहार मना सकें.


ये भी पढ़ें- हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, राहुल गांधी के मंच पर अशोक तंवर ने थामा कांग्रेस का हाथ


 

एलजी जल्द से जल्द करे समाधान 
वहीं AAP विधायकों ने यह भी कहा कि पार्टी और सरकार ने बस मार्शलों की बहाली के लिए हर संभव प्रयास किए हैं, लेकिन एलजी की तरफ से कोई अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है. उन्होंने मांग की कि एलजी जल्द से जल्द बैठक के लिए समय दें और इस मुद्दे का समाधान करे. ताकि बस मार्शल और उनके परिवार राजनीति का शिकार न बनें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement