Advertisement

दिल्ली में हर महीने किस-किसको मिलेंगे 2500 रुपये? कौन कर सकेगा आवेदन, नियम जारी

Delhi Lakshmi Yojana: इस योजना को अगले महीने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर लॉन्च करने की तैयारी है, जिससे दिल्ली की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा.

Latest News
दिल्ली में हर महीने किस-किसको मिलेंगे 2500 रुपये? कौन कर सकेगा आवेदन, नियम जारी

दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये (AI Image)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली सरकार की इस योजना का नाम आधिकारिक तौर पर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया गया है
  • इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी
  • योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है 
  • लाभार्थी महिला के परिवार की सालाना कमाई ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

Delhi Lakshmi Yojana Eligibility Criteria: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद देने वाली अपनी योजना के नियम-कायदे तय कर दिए हैं. अब इस योजना को शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने रक्षाबंधन के आस-पास इसे लॉन्च कर दिया जाएगा.

इस योजना का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया गया है. इसके तहत दिल्ली की 21 से 60 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता मिलेगी. हालांकि, सरकार ने अभी तक रजिस्ट्रेशन की तारीख और प्रक्रिया का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. 

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में किया था वादा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में इस योजना का वादा किया था, और दिल्ली में सरकार बनाने के बाद अब इसे हरी झंडी दे दी गई है. सोमवार (13 जुलाई 2026) को हुई बैठक में यह तय किया गया कि इस योजना का लाभ किसे मिलेगा और किसे इस लिस्ट से बाहर रखा जाएगा.

किसे मिलेंगे हर महीने ₹2,500?

सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के मुताबिक, योजना का लाभ उठाने के लिए इन शर्तों को पूरा करना होगा-

  • महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
  • महिला का परिवार कम से कम पिछले 10 सालों से दिल्ली में रह रहा हो.
  • परिवार की कुल सालाना कमाई ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • एक परिवार से केवल एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा.
  • अगर एक ही परिवार में एक से ज्यादा महिलाएं इस योजना के योग्य हैं, तो परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला को ही यह पैसा दिया जाएगा.
  • आवेदन करने वाली महिला या उसके परिवार के किसी भी सदस्य का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.

कौन इस योजना के दायरे से बाहर है?

जो महिलाएं पहले से ही किसी सरकारी पेंशन, जैसे वृद्धावस्था या विधवा पेंशन या सरकार की किसी अन्य वित्तीय सहायता योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें यह राशि नहीं मिलेगी. जिन महिलाओं के परिवार में किसी के भी पास चार पहिया गाड़ी है, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी. फिलहाल सरकार ने यह नहीं बताया है कि फॉर्म भरने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी और आवेदन कहां और कैसे करना है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया तैयारियों का जायजा

सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीनियर अफसरों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की और योजना को लागू करने की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और तय समय सीमा के भीतर महिलाओं तक मदद पहुंचनी चाहिए. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 मिलेंगे, जिससे उनका आत्मसम्मान, आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी." इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए ताकि सिर्फ असली और जरूरतमंद लाभार्थियों को ही इस योजना का पैसा मिले.

रक्षाबंधन पर मिल सकता है तोहफा

सरकार का लक्ष्य है कि अगले महीने रक्षाबंधन के त्योहार के आस-पास इस योजना को जमीन पर उतार दिया जाए, हालांकि अभी फाइनल तारीख का इंतजार है. उम्मीद है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अधिकारी रजिस्ट्रेशन के तरीके, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पैसे ट्रांसफर करने के मोड की पूरी जानकारी शेयर करेंगे.

ये भी पढ़ें- आज का मौसम, 15 जुलाई: 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, क्या दिल्ली-NCR में बरसेगा पानी?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement