Advertisement

आज दिल्ली आ रहे हैं हजारों किसान, इन रास्तों पर मिलेगा जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

नई दिल्ली स्थित किसान घाट पर 'देश बचाओ मोर्चा' के बैनर तले आयोजित हो रही किसानों की विशाल रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है.

Latest News
आज दिल्ली आ रहे हैं हजारों किसान, इन रास्तों पर मिलेगा जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली कूच कर रहे हजारों किसान (Image Source- ANI)

Add DNA as a Preferred Source
  • किसान घाट पर आयोजित विरोध प्रदर्शन और रैली को देखते हुए एडवाइजरी जारी
  • सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड और राजघाट डीटीसी डिपो रोड पर भारी जाम की संभावना
  • एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई 
  • किसान संगठन भारत-अमेरिका के प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में रैली कर रहे हैं

अगर आप आज (21 जुलाई 2026) दिल्ली की सड़कों पर निकलने की सोच रहे हैं, तो जरा संभलकर निकलें. नई दिल्ली के किसान घाट पर किसानों का एक बड़ा प्रदर्शन और रैली होने जा रही है. इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट किया है ताकि आम लोगों को रास्ते में जाम का सामना न करना पड़े.

ट्रैफिक का क्या रहेगा हाल?

पुलिस के मुताबिक सुबह से ही जरूरत के हिसाब से सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही को रोका जा सकता है और रूट बदले जा सकते हैं. अगर आपको राजघाट डीटीसी डिपो रोड, सत्याग्रह मार्ग या वेलोड्रोम रोड की तरफ जाना है, तो फिलहाल इन रास्तों से दूरी बनाना ही समझदारी होगी. इन इलाकों और इनके आसपास की सड़कों पर भारी जाम लगने की पूरी आशंका है.

अगर आपको फ्लाइट या ट्रेन पकड़नी है और एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाना है, तो घर से थोड़ा पहले ही निकलें. हड़बड़ी में आपकी ट्रेन या फ्लाइट न छूट जाए, इसीलिए ट्रैफिक पुलिस ने पहले से ही एहतियात बरतने की सलाह दी है.

पुलिस की अपील और हिदायतें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और अपनी गाड़ियों को सही पार्किंग जगह पर ही पार्क करें. रास्ते में फंसने से बचने के लिए आप गूगल मैप्स या अन्य नेविगेशन ऐप्स की मदद ले सकते हैं, जिससे आपको रास्ते के ट्रैफिक का ताजा हाल मिलता रहे. पुलिस ने शहर के यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए जनता से सहयोग मांगा है.

 

क्यों हो रहा है ये प्रदर्शन?

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने 'देश बचाओ मोर्चा' के तहत 21 जुलाई को इस मेगा रैली का ऐलान किया था. पंजाब से सैकड़ों बसों में भरकर हजारों की तादाद में किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन में किसान मजदूर मोर्चा, बीकेयू (एकता संघर्ष), एसकेएम समेत कई अन्य किसान संगठन एक साथ आए हैं. 

 

ये सभी संगठन भारत और अमेरिका के बीच होने वाली प्रस्तावित ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं. किसान नेताओं का कहना है कि अगर यह डील होती है, तो इसका सीधा और बहुत बुरा असर भारतीय कृषि व्यवस्था पर पड़ेगा. पंढेर ने अलग-अलग राज्यों के किसानों, मजदूरों और युवाओं से इस शांतिपूर्ण आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया है. यह प्रदर्शन शाम 4 बजे तक चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- आज का मौसम, 21 जुलाई: दिल्ली-NCR में रात से हो रही झमाझम बारिश, पूरे दिन येलो अलर्ट, तापमान में 6 डिग्री की गिरावट

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement