Advertisement

जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी बनेगा पापा, कोर्ट ने दी बच्चा पैदा करने की मंजूरी

दिल्ली और अन्य राज्यों में जबरन वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने अदालत के सामने एक अनोखी मांग रखी थी. उसने कोर्ट से अपील की कि उसे वंश बढ़ाने और संतान उत्पत्ति के अधिकार के तहत 6 घंटे की पैरोल दी जाए.

जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी बनेगा पापा, कोर्ट ने दी बच्चा पैदा करने की मंजूरी

kala jatheri

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली और अन्य राज्यों में जबरन वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों में जेल की सजा काट रहा गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने अदालत से ऐसी मांग की, जिसने सबको चौंका दिया. तिहाड़ जेल में बंद जठेड़ी ने कोर्ट से बच्चा पैदा करने और वंश बढ़ाने की अनुमति मांगी थी. इसके लिए उसने 6 घंटे की पैरोल देने की अर्जी लगाई थी.

कोर्ट से मांगी थी पैरोल, लेकिन…

जठेड़ी ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि उसे अपने वंश को आगे बढ़ाने का मौलिक अधिकार है, इसलिए उसे कुछ घंटों के लिए जेल से बाहर जाने की इजाजत दी जाए. हालांकि, सभी दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उसे पैरोल देने से साफ इनकार कर दिया. जज ने माना कि वंश वृद्धि का अधिकार मौलिक है, लेकिन सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जठेड़ी को बाहर भेजना उचित नहीं होगा.

जेल में ही मिलेगी संतान प्राप्ति की छूट

हालांकि, जठेड़ी के वकील ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) का विकल्प सुझाया, जिससे कोर्ट सहमत हो गई. अदालत ने आदेश में कहा कि तिहाड़ जेल में रहते हुए IVF प्रक्रिया की अनुमति दी जाती है और डॉक्टर जेल परिसर के अंदर जाकर जठेड़ी से आवश्यक जैविक नमूने (semen) ले सकते हैं.

शादी भी कोर्ट की मंजूरी से हुई थी

गैंगस्टर काला जठेड़ी और हरियाणा की चर्चित लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी 12 मार्च 2024 को दिल्ली के द्वारका स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुई थी. इस शादी के लिए भी कोर्ट ने काला जठेड़ी को 6 घंटे की विशेष पैरोल दी थी, जिसमें भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement