Advertisement

इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | भारत-रूस शिखर वार्ताः दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने दस्तावेज साझा किए, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेफ्टी, शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, लेबर एक्टिविटी, खाद्य सुरक्षा, फर्टिलाइजर और कस्टम के क्षेत्र में समझौते

High Court On Divorce: दिल्ली हाई कोर्ट का तलाक केस में अहम फैसला, 'ससुराल वालों की दखलंदाजी मानी जाएगी क्रूरता'

Undue Interference By In Laws: दिल्ली हाई कोर्ट ने तलाक के एक केस में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों (ससुराल पक्ष) की दखलंदाजी क्रूरता के दायरे में मानी जाएगी.

Latest News
High Court On Divorce: दिल्ली हाई कोर्ट का तलाक केस में अहम फैसला, 'ससुराल वालों की दखलंदाजी मानी जाएगी क्रूरता'

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली हाई कोर्ट ने तलाक के केस पर सुनवाई के दौरान माना कि ससुराल पक्ष की ओर से पति-पत्नी के रिश्ते में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप करना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है. कोर्ट ने पत्नी और उसके परिवार पर लगाए क्रूरता के आरोपों को स्वीकार करते हुए तलाक को मंजूरी दे दी. कोर्ट में पति की ओर दाखिल याचिका में कहा गया था कि पत्नी पर अपने परिवार वालों का बहुत ज्यादा प्रभाव था. 13 साल से पति से अलग रह रही थी और दोनों के रिश्ते में सुधार की अब कोई गुंजाइश नहीं है. ऐसे में कोर्ट ने पति की बात को मानते हुए कहा कि वैवाहिक कलह की वजह से यह रिश्ता अब मर चुका है. इसमें फिर से कुछ भी बेहतर होने की संभावना नहीं है. 

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने तलाक की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कहा कि महिला के ऊपर अपने माता-पिता का बहुत ज्यादा प्रभाव था. परिवार के प्रभाव में रहने की वजह से पति के साथ उसके स्वाभाविक रिश्ते नहीं बन पाए. जस्टिस सुरेश कुमार कैत और नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने कहा कि पत्नी का आचरण पति के आरोपों की पुष्टि करता है. इस जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप की वजह से पति को मानसिक प्रताड़ना से झेलना पड़ा. 


यह भी पढ़ें: 'सैलरी देने को भी पैसे नहीं, खाते फ्रीज' बोली Congress, 20 मिनट बाद I-T Department ने दे दी राह


कोर्ट ने मानसिक क्रूरता की बात मानी 
कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह स्पष्ट है कि पत्नी ने शादी के साथ आने वाली सामाजिक और दूसरी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया था. प्रतिवादी के ऐसे आचरण को अपीलकर्ता के प्रति मानसिक क्रूरता ही कहा जा सकता है. यह रिश्ता पूरी तरह से मृतप्राय है और इसे जारी रखना दोनों ही पक्षों के साथ क्रूरता मानी जाएगी. कोर्ट ने पति की ओर से दाखिल मानसिक क्रूरता के आरोप को सही मानते हुए तलाक दिया. 

13 साल से अलग रह रहे थे पति-पत्नी 
दिल्ली हाई कोर्ट में तलाक के दाखिल इस केस में पति-पत्नी 13 साल से अलग रह रहे थे. पिछले 13 साल में दोनों पक्षों ने कई एजेंसियों के सामने अपना पक्ष रखा था और केस भी चल रहा था. कोर्ट ने माना कि इस रिश्ते में सुधार की कोई संभावना नहीं है. 13 साल से चल रही मुकदमेबाजी की वजह से दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे के लिए बहुत अधिक कटुता आ चुकी है. इस रिश्ते को बनाए रखने की सभी उम्मीदें ध्वस्त हो चुकी हैं और इसमें भरोसा और प्यार बिल्कुल भी नहीं बचा है.


यह भी पढ़ें: BJP नेता Sandeshkhali जाने से रोके, Mamata Banerjee बोलीं 'शांति भंग कर रहे BJP-RSS'


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement