Advertisement

दिल्ली सरकार ने डमी स्कूलों पर कसा शिकंजा, 10 स्कूलों को नोटिस, मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली सरकार ने उन स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ रहे हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने ऐसे 10 स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया है.

Latest News
दिल्ली सरकार ने डमी स्कूलों पर कसा शिकंजा, 10 स्कूलों को नोटिस, मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
Add DNA as a Preferred Source

Delhi dummy schools: दिल्ली सरकार ने जिला मजिस्ट्रट की देखरेख में दिल्ली के सभी स्कूलों में निगरानी अभियान शुरू किया है. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने 10 स्कूलों को नोटिस जारी किया है. साथ इन स्कूलों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मानदंडों का गंभीर उल्लंघन करने वाले इन संस्थानों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की है.  


निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ वरिष्ठ अकादमिक और शिक्षा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया. अधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि लगातार डमी स्कूलिंग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्लूएस) छात्रों को नजरअंदाज किया जा रहा था. 

क्या है डमी स्कूलिंग?

डमी स्कूलिंग से मतलब है कि जब छात्रों का नामांकन कागजों पर होता है लेकिन छात्र कक्षा में नहीं होता. अक्सर उनका ध्यान पूरी तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग पर होता है. यह कार्रवाई ऐसे कार्यों में कथित रूप से शामिल कम से कम 20 स्कूलों की पहचान के बाद की गई है.

बता दें, बीते दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निजी स्कूलों की तरफ से मनमानी फीस बढ़ाने के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कनरे को कहा था. उसी का नतीजा है ये कार्रवाई. यह मुद्दा उस समय सामने आया जब सीएम ने अपने आवास पर जन संवाद किया और वहां पेरेंट्स ने अपनी चिंताओं को रखा. 

ऐसी ही एक घटना क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन से जुड़ी सामने आई.  मुख्यमंत्री ने घटना पर तुरंत संज्ञान लिया और शिक्षा विभाग को तुरंत ऐसे स्कूलों की पहचान करने और नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि कोई स्कूल बच्चों या माता-पिता को फीस बढ़ाकर मानसिक रूप से परेशान करें.' उन्होंने इस बात की फिर से पुष्टि की कि सरकार इस बात को सुनिश्चित करने के लिए दृढ़निश्चयी है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा मिले. 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'कुछ स्कूलों के बच्चों के माता-पिता लगातार मुझसे मिल रहे हैं और अपनी परेशानियां बता रहे हैं. इन सबसे बचने के लिए नियम और कानून है, जिनका पालन करना जरूरी है. अगर कोई भी स्कूल इनका पालन करते नहीं पाया गया तो उसे इसका परिणाम भुगतना होगा. हम जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं, हमने उन स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी किया है.'


यह भी पढ़ें - Delhi: क्या करते हैं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के पति और बच्चे, फैमिली बैकग्राउंड के बारे में जानिए सब कुछ


 

सीएम रेखा गुप्ता ने सुनिश्चित किया है कि दिल्ली सरकार बच्चों के भविष्य के साथ कोई छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषी पाए गए संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement