Advertisement

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब होटल-रेस्तरां को पुलिस NOC लेने की जरूरत नहीं

होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस और डिस्कोथेक को दिल्ली पुलिस से एनओसी लेने की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Latest News
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब होटल-रेस्तरां को पुलिस NOC लेने की जरूरत नहीं

cm rekha gupta

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली सरकार ने होटल उद्योग से जुड़े कारोबारियों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस और डिस्कोथेक्स के लिए दिल्ली पुलिस से एनओसी लेने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है. अब कारोबारियों को एनओसी की जरूरत नहीं है. वो सीधा होटल-रेस्तरां का शुरू कर सकते हैं.

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार की तरफ से व्यापार को सुगम बनाने के लिए यहा ऐतिहासिक कदम उठाए गया. दिल्ली सरकार के इस फैसले का होटल उद्योग से जुड़े लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

दिल्ली सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद गेस्ट हाउस ओनर्स एसोसिएशन और पहाड़गंज होटल एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह में कई प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी, स्थानीय व्यापार संघों के प्रतिनिधि और प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में बोलते हुए आयोजकों ने कहा कि यह निर्णय खासकर उन इलाकों के लिए बड़ी राहत है, जहां पर्यटन और आतिथ्य उद्योग जीविका का मुख्य आधार हैं.

पहाड़गंज में सैकड़ों छोटे-बड़े गेस्ट हाउस और होटल वर्षों से संचालित हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस से NOC सही समय पर नहीं मिलने के कारण व्यवसाय में काफी नुकसान होता था. 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'पीएम मोदी के दिए गए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मंत्र को साकार करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है जिससे आम जनता को राहत मिले और उन्हें अपने कामकाज में आसानी हो. यह जो मंत्र हमें आदर स्वरूप मिला है, पीएम मोदी के द्वारा दिया गया है. उसका लाभ दिल्ली की जनता को मिले यही हमारा उद्देश्य है. 

उन्होंने कहा कि हम हर प्लेटफॉर्म पर ऐसे फैसले ले रहे हैं जिससे जनता को सुकून मिले और दिल्ली व्यापार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सके. सरकार जन सुविधा और व्यवसायिक सुगमता दोनों को प्राथमिकता दे रही है.

गौरतलब है कि होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस और डिस्कोथेक को दिल्ली पुलिस से एनओसी लेने की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला व्यापार के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
 

(With IANS input)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement