भारत
Delhi G20 Summit Traffic Plan: दिल्ली में अगले हफ्ते होने वाले जी-20 सम्मेलन से पहले आज और कल फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही है.
डीएनए हिंदी: दिल्ली में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन से पहले शहर में आज कारकेड रिहर्सल की जा रही है. इस फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए लिए एनडीएमसी क्षेत्र के साथ-साथ दिल्ली के कुछ अन्य इलाकों की कई सड़कों को बंद किया गया है और कई सड़कों पर डायवर्जन लागू किया गया है. दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले ही इसके लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया था ताकि आम लोगों को इससे समस्या न हो और किसी को जाम में न फंसना पड़े. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों के लिए वैकल्पिक रास्ते भी बताएं हैं ताकि रिहर्सल में भी किसी तरह की बाधा न पहुंचे और भारत G-20 की मेजबानी के लिए और बेहतर ढंग से तैयार हो सके.
नई दिल्ली के अहम रास्तों, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और राजघाट जैसे इलाकों की सड़कों को आज बंद किया गया है. इसके अलावा, लुटियंस क्षेत्र में आने वाली कई सड़कों पर भी आम ट्रैफिक का आवागमन बंद रहेगा. 9 और 10 सितंबर को होने वाले सम्मेलन के लिए आज यानी शनिवार और रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी. यानी ठीक वैसा ही जैसा उस दिन होना है. इसमें मेहमानों के आने-जाने के रास्तों पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को परखा जाएगा.
यह भी पढ़ें- हिमाचल, हरियाणा समेत इन जगह बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट
जी-20 समिट ( दिनांक 9 व 10 सितंबर ) के दौरान, सुगम आवाजाही के लिए यातायात निर्देशिका।
Traffic advisory in view of #G20Summit on Sept 9 & 10, 2023, to facilitate hassle free movement of vehicles.
यातायात निर्देशिका/Traffic Advisory: https://t.co/fFgh2gcsAK pic.twitter.com/nEO09PFpf9— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 31, 2023
कौन-कौन सी सड़कें होंगी प्रभावित
किन वैकल्पिक रूटों का कर सकते हैं प्रयोग
नॉर्थ साउथ कॉरिडोर पर रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, महात्मा गांधी मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड और मजनू का टीला- इन रूट्स पर कोई रिहर्सल नहीं होनी है इसलिए सामान्य लोग इन रूट से जा सकेंगे.
एम्स चौक से रिंग रोड-धौला कुंआ-रिंग रोड-ब्रार स्क्वायर-नारायणा फ्लाईओवर-राजौरी गार्डन जंक्शन-रिंग रोड-पंजाबी बाग़ जंक्शन-रिंग रोड -आजादपुर रूट पर सामान्य रूप से जा सकते हैं.
ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर
सन डायल/ DND फ्लाईओवर से रिंग रोड- आश्रम चौक-मूलचंद अंडरपास- एम्स चौक- रिंग रोड- धौला कुँआ-रिंग रोड-ब्रार स्क्वायर-नारायणा फ्लाईओवर. ये तमाम रुट्स ले सकते हैं.
युद्धिष्ठर सेतु से बुल्वेर्ड रोड - रानी झाँसी रोड- न्यू रोहतक रोड- पंजाबी बाग़ चौक से रिंग रोड. इस रूट का इस्तेमाल सामान्य रूप से करें.
कब तक बंद रहेंगी सड़कें?
इन सड़कों को आज सुबह 8:30 बजे से 12 बजे तक, फिर शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक और फिर 7 बजे से रात 11 बजे तक बंद रखा जाएगा. दरअसल, विदेशी मेहमान सुबह कार्यक्रमों मेंहिस्सा लेंगे. फिर 12 बजे अपने-अपने होटलों के लिए निकलेंगे. फिर 7 बजे प्रगति मैदान में गाला डिनर रखा जाएगा और फिर से 10 बजे वे वापस अपने होटलों में जाएंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए यह ट्रैफिक प्लान बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- 538 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे जेट एयरवेज के एमडी, ED ने किया अरेस्ट
सुरक्षा कारणों से 1 से 10 सितंबर तक राष्ट्रपति भवन को आम लोगों के लिए बंद रखा गया है. ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि सम्मेलन के दौरान कई सड़कों के बंद होने से ट्रैफिक जाम मिल सकता है, ऐसे में जिन्हें ट्रेन या फ्लाइट पकड़नी हो वे अपने घरों से थोड़ा पहले निकलें. दिल्ली में डीटीसी की बसें, मेट्रो और अन्य परिवहन चालू रहेंगे और रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने वालों को किसी तरह की मनाही नहीं होगी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.