Advertisement

Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से पार

Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया है. इससे निचले इलाकों के लिए खतरा पैदा हो रहा है.

Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से पार

Yamuna Water Level

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सितंबर से पहले तक दिल्लीवासी बारिश के लिए तरस रहे थे. उमस भरी गर्मी से तड़प रहे थे. सितंबर में मानसून जाते-जाते कुछ इस तरह बरसा है कि अब दिल्ली में बाढ़ का खतरा बनने लगा है. बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज सुबह 8 बजे 206.16 मीटर के निशान को पार कर गया है. फिलहाल बाढ़ की चेतावनी जारी नहीं की गई है, मगर यह स्थिति बाढ़ संभावित इलाकों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है. लोगों को सावधान रहने के लिए जरूर कहा जा रहा है.

क्या है यमुना के जलस्तर में खतरे का निशान
बता दें कि दिल्ली में यमुना के जलस्तर पर खतरे का निशान 205.33 मीटर है. इससे ज्यादा बढ़ने पर शहर में बाढ़ का खतरा पैदा हो जाता है. ऐसे में बाढ़ की चेतावनी घोषित कर दी जाती है.इस दौरान बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकाला जाता है. निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 34 नावों को भी पहले ही तैनात कर दिया है.

ये भी पढ़ें-  Gehlot vs Pilot: राजस्थान संकट से खड़े हुए 10 बड़े सवाल, जवाब का सभी को इंतजार

क्या हैं दिल्ली के बाढ़ संभावित इलाके
दिल्ली में नौ बाढ़ संभावित इलाके हैं. इनमें सीलमपुर की किसान बस्ती, सोनिया विहार में MCD टोल, पुराना लोहे का पुल, ISBT की किसान बस्ती, अन्नपूर्णा मंदिर, उस्मानपुर पुस्ता, बदरपुर खादर गांव, सबपुर बस टर्मिनल और गढ़ी मांडू गांव के इलाके शामिल हैं. इन इलाकों में रहने वाले लोगों की संख्या तकरीबन 37 हजार है. 

ये भी पढ़ेंः आज सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे माकन और खड़गे, अशोक गहलोत पर कार्रवाई की प्रबल संभावना

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement