Advertisement

Delhi Election: कितने सटीक थे 2015, 2020 के एग्जिट पोल? क्या इस बार खरे उतरेंगे अनुमान?

आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कई पोल एजेंसियां और न्यूज चैनल एग्जिट पोल की भविष्यवाणी जारी करेंगे. 70 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान जारी है और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. आइए देखें कि 2015 और 2020 में क्या भविष्यवाणियां की गई थीं.

Latest News
Delhi Election: कितने सटीक थे 2015, 2020 के एग्जिट पोल? क्या इस बार खरे उतरेंगे अनुमान?
Add DNA as a Preferred Source

Delhi Election Exit Polls Accuracy: आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कई पोल एजेंसियां और न्यूज चैनल एग्जिट पोल की भविष्यवाणी जारी करेंगे. 70 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान जारी है और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के पिछले दो चुनावों में शानदार अंतर से जीत हासिल की थी.  आइए समझें कि क्या 2015 और 2020 में दिल्ली के एग्जिट पोल सटीक थे और इस बार क्या स्थिति रहने वाली है?

2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP ने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतीं. कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई. भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिलीं. अधिकांश एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी की. हालांकि, किसी भी पोल एजेंसी ने यह भविष्यवाणी नहीं की कि AAP 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी. आइए जानें कि 2015 में किस एग्जिट पोल ने क्या भविष्यवाणी की थी. 

क्या थी इंडिया टीवी-सी वोटर की भविष्यवाणी
AAP को 35-43 सीटें 
भाजपा को 25-33 सीटें 

क्या थी इंडिया टुडे-सिसेरो की भविष्यवाणी
AAP को 38-46 सीटें
भाजपा को 19-27 सीटें 

क्या थी एबीपी-नीलसन की भविष्यवाणी
AAP को 43 सीटें 
भाजपा को 26 सीटें 

क्या थी टुडेज़ चाणक्य की भविष्यवाणी
AAP को 48 सीटें
भाजपा को 22 सीटें 

क्या थीं एक्सिस की भविष्यवाणी 
AAP को 53 सीटें
भाजपा को 17 सीटें

क्या थीं न्यूज नेशन की भविष्यवाणी 
AAP को 41-45 सीटें 
भाजपा को 23-27 सीटें  

2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल
आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया. पार्टी ने 62 सीटें जीतीं. भाजपा ने 8 सीटें जीतकर अपनी स्थिति में सुधार किया. अधिकांश एग्जिट पोल ने आप को भारी जीत मिलने की भविष्यवाणी की थी तो आइए जानें कि 2020 में एग्जिट पोल ने क्या भविष्यवाणी की थी?

जन की बात की भविष्यवाणी
AAP को 55 
भाजपा को 15 सीटें 

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया
AAP को 59-68
भाजपा को 2-11 सीटें 
 
टाइम्स नाउ 
AAP को 47
भाजपा को 23 सीटें 

न्यूजएक्स-नेता 
AAP को 55 
भाजपा को 14 सीटें 

इंडिया न्यूज-नेशन 
AAP को 55 
भाजपा को 14 सीटें  

एबीपी न्यूज-सीवोटर 
AAP को 51-65 
भाजपा को 3-17 सीटें  

2015 और 2020 के एग्जिट पोल से 2025 का अनुमान
2015 और 2020 में जो एग्जिट पोल आए उनमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत में दिखाया गया था. पिछली बार के एग्जिट पोल लगभग सटीक बैठे थे. इस बार 8 फरवरी को मालूम होगा किसकी सरकार बनने वाली है. आज 5 फरवरी को 3 बजे तक 46 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुआ. अब दिल्ली की जनता को 8 फरवरी का इंतजार है, जिस दिन चुनाव के परिणाम आएंगे. 


यह भी पढ़ें - Delhi Elections Voting New Delhi Live: नई दिल्ली सीट पर संदीप दीक्षित या प्रवेश वर्मा में कौन दे रहा अरविंद केजरीवाल को टक्कर?


 

आज एग्जिट पोल पर प्रतिबंध
चुनाव आयोग ने 5 फरवरी (बुधवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रचार पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिसूचना जारी की थी. अधिसूचना में कहा गया है, 'लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126ए की उपधारा (1) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, चुनाव आयोग, उक्त धारा की उपधारा (2) के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए, 05.02.2025 (बुधवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच की अवधि को वह अवधि अधिसूचित करता है, जिसके दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का उपयोग करके एग्जिट पोल का संचालन, प्रकाशन या प्रचार करना या किसी अन्य तरीके से उक्त आम और उप-चुनावों के संबंध में किसी भी एग्जिट पोल के परिणाम का प्रसार करना प्रतिबंधित रहेगा.'

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement