Advertisement

Delhi Election: पश्चिमी दिल्ली की 10 सीटों पर AAP, BJP और Congress ने उतारे कौन से कैंडिडेट? जानें यहां के सियासी समीकरण

Delhi Election 2025: दिल्ली के भीतर सात जिले हैं. हर जिले में 10 विधानसभा की सीटें आती हैं. आइए वेस्ट दिल्ली की सीटों के बारे में जानते हैं.

Latest News
Delhi Election: पश्चिमी दिल्ली की 10 सीटों पर AAP, BJP और Congress ने उतारे कौन से कैंडिडेट? जानें यहां के सियासी समीकरण

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

Delhi Election 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान है. इसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. चुनाव के मद्देनजर सारी पार्टियां जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है. जमकर रैलियां और जनसभाएँ की जा रही हैं. दिल्ली के सभी तबकों को साधा जा रहा है. साथ ही सभी इलाक़ों पर पार्टियों की नजर है. इसी कड़ी में पश्चिमी दिल्ली की सीटों पर अपना वर्चस्य कायम करने के लिए आप, बीजेपी और कांग्रेस बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है. आपको बताते चलें कि पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) में विधानसभा की 10 सीटें हैं. आइए जानते हैं कि यहां पर किस पार्टी से कौन-कौन से उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं, और यहां के सियासी समीकरण किस तरह के हैं.

AAP, BJP और Congress ने उतारे कौन से कैंडिडेट?
पश्चिमी दिल्ली में आने वाली जनकपुरी सीट की बात करें तो यहां पर आम आदमी पार्टी से प्रवीण राजपूत मैदान में उतरे हुए हैं. वहीं बीजेपी ने आशीष सूद को प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस से हरबनी कौर को इस बार मौक़ा दिया गया है. संरक्षित सीट मादीपुर (एससी) की बात करें तो आप से राखी बिडलान मैदान में हैं. वहीं बीजेपी ने उर्मिला कैलाश गंगवाल पर दांव खेला है. कांग्रेस से जेपी पंवार को उम्मीदवार बनाया गया है. मटियाला सीट से आप ने सुमेश शौकीन को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी से संदीप सहरावत    मैदान में हैं. वहीं कांग्रेस से रघुवेंद्र शौकीन कैडिडेट बनाए गए हैं. द्वारका सीट की बात करें तो यहां से आप ने विनय मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने प्रद्युम्न राजपूत पर भरोसा जताया है. कांग्रेस से आदर्श शास्त्री को टिकट दिया गया हैं. विकासपुरी सीट पर मुक़ाबला इस बार त्रिकोणीय देखने को मिलता हुआ नजर आ रहा है. आप ने यहां से महिंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी से पंकज कुमार सिंह मैदान में हैं. कांग्रेस ने जितेंद्र सोलंकी पर विश्वास जताया है. रजौरी गार्डन सीट से आप की ओर से धनवती चंदेला मैदान में हैं. वहीं बीजेपी से मजिंदर सिंह सिरसा उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने धर्मपाल चंदेला को प्रत्याशी बनाया है. नजफगढ़सीट से आप ने तरुण यादव को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी ने अपना दांव नीलम पहलवान पर लगाया है. कांग्रेस की ओर से सुषमा यादव मैदान में हैं. उत्तम नगर सीट से आप की तरफ से पूजा नरेश बालियान  मैदान में हैं. वहीं बीजेपी की ओर पवन शर्मा को टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने मुकेश शर्मा को कैंडिडेट बनाया है. हरिनगर सीट से आप प्रत्याशी हैं सुरेंद्र सेतिया. बीजेपी से श्याम शर्मा मैदान में हैं. वहीं कांग्रेस से प्रेम शर्मा को चुनाव में उतारा गया है. तिलक नगर सीट से आप ने जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है. बीजेपी की ओर से श्वेता सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है. कांग्रेस ने पीएस बावा पर अपना भरोसा जताया है.

जानें यहां के सियासी समीकरण
यहां के सियासी समीकरण की बात करें तो ज़्यादातर सीटों पर आप बनाम बीजेपी के बीच कांटे की लड़ाई होती हुई दिखाई पड़ रही है. बिजली, पानी, शिक्षा और स्वस्थ इस सीट के लिए एक अहम मुद्दा बनकर उभरा है. साथ ही ये इलाक़ा हरियाणा से लगा हुआ है, इसका असर यहां की राजनीति में दिखाई पड़ता है. जातिगत समीकरणों की बात करें तो यहां पर जाट, यादव, गुज्जर, सैनी, राजपूत और दलित आबादी बड़ी संख्या में मौजूद हैं.


यह भी पढ़ें: Uniform Civil Code को लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, शादी और लिव-इन रिलेशनशिप के क्या होंगे नियम?


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement