Advertisement

Delhi Election 2025: हिंदुत्व की राह पर निकला दिल्ली चुनाव, यमुना, सनातन बोर्ड से लेकर बटेंगे तो कटेंगे जैसे नारों की एंट्री 

Delhi Election 2025 Hindutva Slogans: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी हिंदुत्व की एंट्री हो गई है. चुनाव प्रचार के दौरान बटेंगे तो कटेंगे जैसे नारे, महाकुंभ और सनातन बोर्ड जैसे मुद्दे पर चर्चा चल रही है. 

Latest News
Delhi Election 2025: हिंदुत्व की राह पर निकला दिल्ली चुनाव, यमुना, सनातन बोर्ड से लेकर बटेंगे तो कटेंगे जैसे नारों की एंट्री 

दिल्ली चुनाव में CM Yogi की रैली के बाद हिंदुत्व पर फोकस

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, नारे और आरोप-प्रत्यारोप भी बढ़ते जा रहे हैं. शुरुआत चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी (BJP) दिल्ली शराब नीति, भ्रष्टाचार और शीशमहल जैसे मुद्दे उठा रही थी. अब चुनाव की तारीख नजदीक आने के बाद एक बार फिर हिंदुत्व से जुड़े मुद्दे हावी होने लगे हैं. सीएम योगी ने किराड़ी की अपनी रैली में महाकुंभ का जिक्र किया और दिल्ली में भी बटेंगे तो कटेंगे नारे की एंट्री हो गई है. दिल्ली चुनाव में अब हिंदुत्व एक बड़ा मुद्दा बन गया है और दोनों पक्षों से इसकी ओर से दावे किए जा रहे हैं. 

CM Yogi की रैली के बाद बदला माहौल 
पिछले सप्ताह ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को किराड़ी में रैली (Delhi Election) की थी. इस चुनाव में यह उनकी पहली रैली थी और इसके बाद से चुनाव प्रचार में हिंदुत्व का मुद्दा तेजी से उभर कर सामने आया है. महाराष्ट्र और हरियाणा में बटेंगे तो कटेंगे नारे की काफी चर्चा रही थी और अब दिल्ली में भी यह सुनाई देने लगा है. इस रैली के बाद आप सांसद संजय सिंह ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि न बटेंगे और न कटेंगे, सारे वोट एकमत से आप को मिलेंगे. हालांकि, दिल्ली चुनाव में अब यमुना की सफाई, धार्मिक महत्व, सनातन बोर्ड से लेकर आप सरकार में इमामों को मिले वेतन जैसे मुद्दे हावी होने लगे हैं. 


यह भी पढ़ें: क्या शादी के लिए मना करना, आत्महत्या के लिए उकसाना है? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला


दिल्ली चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों में माहौल बदलने की बात दबी जुबान में सभी पक्षों के लोग स्वीकार कर रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ की किराड़ी रैली के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है. जय श्रीराम और बटेंगे तो कटेंगे जैसे नारों ने एक तरह से पार्टी के लिए टॉनिक का काम किया है. हालांकि, इसका असर कितना व्यापक होता है, यह तो चुनाव नतीजों के बाद ही पता चलेगा.


यह भी पढ़ें: क्या है ₹1,000 करोड़ की टोरेस पोंजी स्कीम, जिसमें 3,700 लोगों को ठगा गया? जानें मामले से जुड़ी पूरी जानकारी 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement