Advertisement

Delhi Election 2025: दिल्ली मेट्रो में छात्रों के लिए किराये में केजरीवाल ने मांगी छूट, युवाओं के वोट पर AAP की नजर?  

Delhi Election Arvind Kejriwal> दिल्ली चुनाव में इस बार सभी पार्टियों का फोकस युवाओं और महिलाओं पर है. युवाओं को लुभाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने अब पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. 

Latest News
Delhi Election 2025: दिल्ली मेट्रो में छात्रों के लिए किराये में केजरीवाल ने मांगी छूट, युवाओं के वोट पर AAP की नजर?  

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) के लिए अरविंद केजरीवाल पूरा जोर लगा रहे हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने युवाओं को लुभाने के लिए अब पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने पत्र में मांग की है कि दिल्ली मेट्रो में स्टूडेंट्स को किराये में 50% तक की छूट मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि  मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों की ही हिस्सेदारी है. इससे पहले उन्होंने जाट आरक्षण को लेकर भी पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी.
 
चुनाव से पहले पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी 
दिल्ली चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी जोर-शोर से अपनी सरकार के विकास कार्यों का बखान कर रही है. आम आदमी पार्टी अपनी उपलब्धियों के साथ खास तौर पर महिलाओं के लिए बस में फ्री यात्रा, फ्री बिजली-पानी जैसी योजनाओं पर वोट मांग रही है. मेट्रो के किराये में छात्रों के लिए छूट की मांग काफी समय से हो रही है. अब चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है.


यह भी पढ़ें: Kota News: साल की शुरुआत में ही कोटा से आया तीसरा सुसाइड केस, अब NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी


युवाओं के वोट पर आप की नजर? 
चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल की इस चिट्ठी के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इस बार विधानसभा चुनाव में युवाओं के लिए बड़े ऐलान कर रही है. कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता के तौर पर 8,500 रुपये का ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी की नजर भी अब युवाओं के वोट बैंक पर है. दिल्ली मेट्रो में छात्रों के लिए किराये में 50 फीसदी की छूट मांगने के साथ ही कहा है कि आम आदमी पार्टी की योजना है कि छात्रों के लिए फ्री बस सेवा भी शुरू की जाए.


यह भी पढ़ें: क्या इस बार आम आदमी को मिलेंगी राहत की सौगात? जानिए बजट से जुड़ी 5 बड़ी उम्मीदें


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement