Advertisement

Delhi Election: AAP ने जारी किया मैनिफेस्टो, महिलाओं को 2100, बुजुर्गों का फ्री इलाज, रोजगार गारंटी समेत किए ये 15 वादे 

Delhi Election AAP Manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है. इसमें रोजगार के साथ महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा भी है.  

Latest News
Delhi Election: AAP ने जारी किया मैनिफेस्टो, महिलाओं को 2100, बुजुर्गों का फ्री इलाज, रोजगार गारंटी समेत किए ये 15 वादे 

दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी किया घोषणा पत्र

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) के लिए आम आदमी पार्टी ने (AAP) अपना घोषणा पत्र जारी किया है. आप ने अपने चुनावी वादे को 15 गारंटी नाम दिया हैं. इसमें युवाओं को रोजगार गारंटी के साथ ही महिलाओं के लिए खाते में 2100 रुपये देने का भी ऐलान किया गया है. इसके अलावा, 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों के लिए फ्री में इलाज की व्यवस्था का वादा भी किया गया है. मैनिफेस्टो जारी करते हुए सीएम आतिशी के साथ आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मंत्री सौरभ भारद्वाज, राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई बड़े नाम मौजूद रहे. 

दिल्ली के लोगों के लिए जारी की 15 गारंटी 
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने 15 गारंटी का ऐलान करते हुए कहा कि हम सभी युवाओं को रोजगार देंगे. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की तरह हमारे यहां लोग अनपढ़ नहीं है. हमारी पढ़े-लिखे लोगों की टीम है. आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र में यमुना साफ करने का भी वादा किया गया है. इसके अलावा, गरीब लोगों को बेटी की शादी में 1 लाख रुपये की मदद देने का भी वादा किया गया है. महिलाओं को 2100 रुपये कैश ट्रांसफर और दलित छात्रों को विदेश से पीएचडी करने पर पूरा खर्च देने का ऐलान किया गया है. 


यह भी पढ़ें: आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री मिलने पर खुश नहीं परिवार, पत्नी ने कह दी ये बात 


यमुना की गंदगी के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार 
चुनावी घोषणाओं का ऐलान करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना को साफ करने का वादा हमने पिछले चुनाव में किया था. पहले कोरोना की वजह से दो साल निकल गए और फिर ये लोग (बीजेपी) जेल-जेल खेलने लगे जिस वजह से यह काम नहीं हो सका. उन्होंने दिल्ली की सड़कों की मरम्मत का भी वादा किया है. दिल्ली में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा भी केजरीवाल ने दिया है. 


यह भी पढ़ें: Delhi News: गणतंत्र दिवस पर खौफनाक मर्डर! हत्या के बाद सूटकेस में भरा लड़की का शव, फिर लगाई आग


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement