Advertisement

दवा से नहीं बनी बात तो पत्नी ने देवर संग पति की करंट लगाकर ले ली जान, चैट बॉक्स से खुला हत्या का राज

दिल्ली के द्वारका में पत्नी ने देवर संग अफेयर के चलते पति को रास्ते से हटाने के लिए मिलकर करण की हत्या कर दी. दोनों के इस गुनाह का पता चैट बॉक्स से खुला.

Latest News
दवा से नहीं बनी बात तो पत्नी ने देवर संग पति की करंट लगाकर ले ली जान, चैट बॉक्स से खुला हत्या का राज
Add DNA as a Preferred Source

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया. रिश्तों को तार तार करने वाले इस हत्याकांड का राज इंस्टाग्राम के चैट बॉक्स से हुआ. इसमें देवर भाभी के अफेयर के साथ ही उनकी चैट मिली, जिसमें पता चला कि महिला के पति की मौत नहीं हुई, उसकी पत्नी और भाई ने मिलकर उसकी हत्या की है. 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली के दक्षिण पूर्व द्वारका 36 वर्षीय मृतक करण देव अपने परिवार के साथ रहता था. यहां 13 जुलाई 2025 को मृतक करण देव की मौत हो गई. इस पर उसका चचेरा भाई और पत्नी जनकपुरी केे अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां उसकी पत्नी ने बताया कि करण को करंट लग गया है. डॉक्टरों ने करंट से मौत की पुष्टि कर दी. इस पर मृतक के पिता और चचेरे 
भाई राहुल ने मृतक करण का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. 

पुलिस ने मौत की परिस्थितियां को पोस्टमार्टम कराया 

पुलिस के अनुसार, मृतक करण के परिवार के सदस्यों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की. वहीं पुलिस को भी मामला संदिग्ध लगा. इस पर पुसिल ने शव को हरिनगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया. यहां पर पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया. 

चैट से चला मर्डर की साजिश का पता

परिवार को राहुल की पत्नी सुष्मिता पर पहले से ही शक था, लेकिन इसका पता उसकी चैट बॉक्स से लगा. भाई की मौत के 3 दिन बार मृतक करण का छोटा भाई कुनाल अपनी भाभी सुष्मिता का फोन चला रहा था. इसमें उसे इंस्टाग्राम की चैट बॉक्स में चचेरे भाई राहुल देव और भाभी सुष्मिता की की चैट मिली, जिसमें दोनों ने हत्या की साजिश की थी. कुनाल ने तुरंत इस चैट की वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दी. इसमें सुष्मिता राहुल करण की हत्या की साजिश कर रहे थे.

हत्या से पहले की मिली चैट

सुष्मिता ने हत्या से एक रात पहले 12 जुलाई को अपने देवर राहुल को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया कि 'दवा लेने के बाद मरने में कितना समय लगता है. उसे खाने में दवा दिए 3 घंटे हो गए. न उल्टी हुई, न पॉटी, कुछ भी नहीं. उधर से राहुल ने जवाब दिया अगर आप कुछ नहीं पा रही हैं उसे झटका दे दीजिए. सुष्मिता ने पूछा उसे शॉक के लिए कैसे बांधा जाए. राहुल ने लिखा कि टेप से. सुष्मिता ने कहा कि सांस बहुत धीरे चल रही है. राहुल ने कहा जितनी दवा है सब दे दो. सुष्मिता ने कहा कि मुंह नहीं खुल रहा, पानी डाल सकती हूं बस दवा नहीं दे पा रही है तुम आ जाओ मिलकर कोशिश करते हैं. इसके बाद दोनों मिलकर करण की करंट लगाकर हत्या कर दी. 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कुनाल से करण की पत्नी की चैट डिटेल मिलने के बाद सुष्मिता और उसके देवर यानी करण के चचेरे भाई राहुल देव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पहले तो दोनों ने इनकार किया, लेकिन जैसे ही पुलिस ने उन्हें चैट दिखकर कड़ी से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने मृतक की पत्नी और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement