Advertisement

Delhi Drugs Syndicate: दिल्ली में कोड वर्ड और कटे-फटे नोटों से चल रहा था ड्रग्स सिंडिकेट, सामने आई अपराध की पूरी कुंडली

Delhi Drugs Case: दिल्ली में 7,000 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की गई है. इस पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट करने का काम दुबई से चल रहा था. पुलिस की जांच में अब तक हैरान करने वाले कई तथ्य सामने आए हैं.

Latest News
Delhi Drugs Syndicate: दिल्ली में कोड वर्ड और कटे-फटे नोटों से चल रहा था ड्रग्स सिंडिकेट, सामने आई अपराध की पूरी कुंडली

दिल्ली में पर्दे के पीछे से चल रहा था ड्रग्स सिंडिकेट

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली में 7,000 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स (Delhi Drugs Case) मिलने के बाद से हड़कंप मचा है. राजधानी को ड्रग्स और नशे के अंधे कुएं में झोंकने के लिए एक पूरा सिंडिकेट काम कर रहा था. पुलिस जांच में सामने आया है कि इस सिंडिकेट को ऑपरेट करने का काम दुबई में बैठा मास्टरमाइंड कर रहा था. पुलिस की जांच में अब तक हैरान करने वाले कई तथ्य सामने आए हैं. नशे की खेप दिल्ली से ही एक नेटवर्क के जरिए देश के दूसरे राज्यों तक पहुंचती थी और यह सब सोशल मीडिया के जरिए हो रहा था. 

सोशल मीडिया के जरिए होता था पूरा काला धंधा
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच इस मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कोड वर्ड्स के जरिए ड्रग्स की डिलीवरी की जाती थी. सिंडिकेट के सदस्य आपस में न तो फोन पर बात करते थे और न ही किसी और जरिए से बात करते थे. ये सभी लोग सोशल मीडिा पर कोड वर्ड्स में बात करते थे. इसके अलावा, कटे-फटे नोट का इस्तेमाल संकेतों के लिए किया जाता था. ड्रग्स का यह कारोबार कई शहरों और विदेशों तक फैला था. इसका मास्टरमाइंड दुबई से ही पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट करता था. 


यह भी पढ़ें: मालगाड़ी से टकराई मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन, 10 लोग घायल, दो एसी कोच में आग लगी 


7.600 करोड़ रुपये की ड्रग्स और कोकीन हुई थी बरामद 
दिल्ली पुलिस की एक टीम ने इस महीने बड़ी रेड डाली थी. 2 अक्तूबर को की गई इस छापेमारी में क्राइम ब्रांच ने गोदाम से 562 किलो कोकीन और 40 किलो थाईलैंड का मेरवाना ड्रग्स जब्त किया था. इसके अलावा, 10 अक्तूबर को एक और छापेमारी में करीब 200 किलो कोकीन बरामद की गई थी. 10 दिनों के ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच ने 7,600 रुपये की ड्रग्स बरामद की है. इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स और नशे के सामान के बरामद होने से हड़कंप मच गया है.


यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में अभी भी सता रही धूप, इन जगहों पर सुबह-शाम शुरू हो हल्की ठंड, जानें आज के मौसम का हाल  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement