Advertisement

Delhi Drugs Racket: दिल्ली में 5,000 करोड़ के ड्रग्स रैकेट का दुबई कनेक्शन, हर डिलीवरी पर मिलते थे 4 करोड़

Delhi Drugs Racket: दिल्ली में एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. बरामद की गई ड्रग्स की कीमत 5,000 करोड़ बताई जा रही है. यह पूरा रैकेट दुबई से ऑपरेट हो रहा था. 

Latest News
Delhi Drugs Racket: दिल्ली में 5,000 करोड़ के ड्रग्स रैकेट का दुबई कनेक्शन, हर डिलीवरी पर मिलते थे 4 करोड़

दिल्ली में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली में बड़े ड्रग्स रैकेट (Delhi Drugs Racket) का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 5,000 करोड़ बताई है. इस रैकेट के भंडाफोड़ होने के बाद राजनीतिक बवाल भी तेज हो गया है. ड्रग्स रैकेट चलाने के पीछे मास्टरमाइंड वीरेंद्र बसोया का हाथ बताया जा रहा है. बसोया दुबई (Dubai) में रहते हुए पूरा कारोबार चला रहा था. दिल्ली में उसने अपने खास लोगों और गुर्गों की मदद से अपना नेटवर्क बनाया था. पुलिस के मुताबिक, हर डिलीवरी की कीमत 4 करोड़ रुपये रखी गई थी.

दुबई में रह रहा है मास्टर माइंड वीरेंद्र बसोया 
दिल्ली में ड्रग्स के रैकेट का कारोबार पिछले काफी समय से चल रहा था. पुलिस के सामने वीरेंद्र बसोया का नाम तब आया जब पकड़े गए उसके गु्र्गों ने बताया कि उनका सरगना दुबई में रहता है. इससे पहले साल 2023 में पुणे में जब बड़े पैमाने पर ड्रग्स जब्त की गई थी तब बसोया का नाम आया था जिसके बाद वह दुबई भाग गया था. बसोया के राजनीतिक रसूख का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसकी बहू एक पूर्व विधायक की बेटी है. ड्रग्स सिंडिकेट में उसके तार दुबई से लेकर लंदन तक जुड़े हुए हैं.  


यह भी पढ़ें: Bihar में प्रशांत किशोर बिगाड़ेंगे Tejashwi Yadav का गेम? समझें समीकरणों का पूरा खेल


बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना 
ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. दरअसल इस सिंडिकेट में गिरफ्तार किए गए तुषार गोयल उर्फ डिक्की की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हैं. इन तस्वीरों में वह कांग्रेस के नेताओं के साथ नजर आ रहा है. बीजेपी ने दावा किया है कि गोयल हरियाणा कांग्रेस की आईटी सेल से भी जुड़ा हुआ है. बीजेपी नेता अमित मालवीय और सुधांशू त्रिवेदी ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है.  

इधर दिल्ली पुलिस बसोया को भारत लाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए गृह मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है. उससे जुड़े दूसरे मामलों की फाइल भी खोली जा रही है, ताकि मास्टर माइंड को दबोचा जा सके. बसोया दुबई से ही भारत और दूसरे देशों में ड्रग्स का कारोबार शातिर ढंग से चला रहा है.


यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण अपने चरम पर, 'खतरनाक' हुआ AQI का स्तर


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement