Advertisement

Delhi Crime News: सेल्फ डिफेंस की क्लास के दौरान नाबालिग से रेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

आए दिन महिलाओं के साथ रेप-छेड़खानी के मामले सामने आते हैं. अब दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली कबर सामने आई है, जहां नाबालिग ने टीचर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है.

Latest News
Delhi Crime News: सेल्फ डिफेंस की क्लास के दौरान नाबालिग से रेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Add DNA as a Preferred Source

देशभर में आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज होते हैं. लेकिन, इन अपराधों पर कोई सख्त एकशन नहीं लिया जाता है. आए दिन महिलाओं के साथ रेप, छेड़खानी के मामले सामने आते हैं. हाल ही में दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां नाबालिग ने अपने टीचर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. कथित तौर पर सेल्फ डिफेंस ट्रेनर ने एक सरकारी स्कूल की बच्ची को गलत तरीके से छुआ और इस बात को किसी को न बताने की धमकी दी. 

टीचर ने की घिनौनी हरकत
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में शुक्रवार को एक सेल्फ डिफेंस ट्रेनर ने सरकारी स्कूल की एक 11 वर्षीय छात्रा के साथ उसकी क्लास में कथित तौर पर यौन उतपीड़न किया. सेल्फ डिफेंस की आड़ में घिनौने काम को अंजाम देता हुआ शिक्षक, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (Pocso Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही बच्ची की मेडिकल जांच की जा रही है. आरोपी का नाम सतीश (45) बताया गया है, जो एक एनजीओ के माध्यम से सेल्फ डिफेंस की फ्री ट्रेनिंग देता है.


ये भी पढ़ें-Aparajita Bill पर ममता बनर्जी को झटका, राज्यपाल ने कमियां गिना राष्ट्रपति के पास भेजा  


बच्ची ने पिता को दी जानकारी 
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची ने अपने पिता को बताया कि उसके स्पोर्ट्स टीचर ने उसे गलत तरीके से छुआ और बाद में किसी के सामने मुंह न कोलने की धमकी दी. इसके बाद बच्ची के पिता ने प्रिंसिपल को इस बात की जानकारी दी. इस मामाले के बाद बच्ची के परिजनों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement