Advertisement

Delhi Crime News: तीन दरिंदों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, महिला के साथ रेप कर सराय काले खां में फेंका, अब हुआ खुलासा

दिल्ली में तीन दरिंदों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी. महिला के साथ रेप कर उसे बहहवास हालत में सुनसान सड़क पर छोड़ दिया. करीब 21 दिन बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है.

Latest News
Delhi Crime News: तीन दरिंदों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, महिला के साथ रेप कर सराय काले खां में फेंका, अब हुआ खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ ऐसी दरिंदगी हुई जिसने सबका दिल दहला कर रख दिया है. एक ही युवती के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप कर उसे सड़क किनारे मरने के लिए छोड़ दिया. मामाले में करीब 21 दिन बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपियों को पकड़ लिया है. आरोपियों की पहचान प्रमोद, मोहम्मद शमशुल और प्रभु महतो के नाम से हुई है. प्रमोद कबाड़ी की दुकान चलाता है. वहीं शमशुल भीख मांगता है. तीसरा प्रभु ऑटो चलाता है.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, 11 अक्टूबर को दिल्ली के सराय काले खां में एक युवती बदहवास हालत में पड़ी थी. महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. वहां से गुजर रहे एक आर्मी ऑफिसर ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने 700 सीसीटीवी फोटेज खंगाले तो पता चला कि उस रात सेंट्रल दिल्ली में एक छोटी सी दुकान चलाने वाले कबाड़ व्यापारी ने शराब पी रखी थी. उसकी नजर महिला पर पड़ी और वह गिद्ध की तरह उस पर टूट पड़ा. तभी वहां भिखारी शमशुल पहुंचा और उसने भी महिला के साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.  


ये भी पढ़ें-बैंक खाते में आ गए 125 करोड़ रुपये, 12 बेरोजगारों को लग गया सदमा, पढ़ें पूरी बात


रात गहराती जा रही थी, तभी वहां से ऑटो चालक प्रभु गुजर रहा था. वो भी शराब के नशे में धुत था. सुनसान जहग पर उसने दो लोगों को महिला के साथ देखा. यह सब देख उसके अंदर का भी हैवान जाग उठा और तीनों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया. रेप करने के बाद ऑटो चालक ने जबरदस्ती महिला को ऑटो में बिठाया और फिर उसके साथ रेप कर उसे सुनसान जहग पर किसी सामान की तरह फेंक दिया. पुलिस ने जाच में 150 ऑटो खंगाले जो बताई जानकारी से मेल खाते थे. आखिरकार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही तीनों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement