Advertisement

Delhi News: कैप-मास्क पहनकर छुपाया चेहरा, फिर जूलरी शॉप में दिया लूट को अंजाम, दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

दिल्ली की एक जूलरी शॉप में लाखों की लूट की खबर सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में 22 घंटे में आरोपी को पकड़ लिया.

Latest News
Delhi News: कैप-मास्क पहनकर छुपाया चेहरा, फिर जूलरी शॉप में दिया लूट को अंजाम, दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Symbolic image

Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली में जूलरी शॉप में लाखों की लूट का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज लूट का खुलासा मात्र 22 घंट के अंदर कर दिया. पुलिस ने इस मामले में 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया ये चारों नाबालिग घटना की वारदात में शामिल थे. उनके पास से लूटी गई गोल्ड और सिल्वर जूलरी भी पुलिस ने बरामद कर ली है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रहे है. 

पुलिसने आरोपियों को दबोचा 
डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि से सनसनीखेज वारदात 4 जनवरी की रात में हुई थी. जब मंगोलपुरी के Y ब्लॉक स्थित जूलरी शॉप पर 4-5 बदमाश पहुंच गए. उन्होंने चेहरा छुपाने के लिए मास्क, हुडी, टोपी पहन रखा था और अलग-अलग तरह के चाकू भी अपने पास रखे थे. पलिस ने बताया कि चोरों ने जूलरी शॉप से गोल्ड के अलावा 1 किलो सिल्वर और दो मोबाइल चुराकर फरार हो गए थे. 


ये भी पढ़ें-बीजापुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, कई घायल


शॉप मालिक के मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. पुलिस ने टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वारदात में शामिल बदमाशों के बारे में पता लगाना शुरू किया. पुलिस को यह पता लगाने में सफलता मिल गई कि इस वारदात में शामिल चार युवक नाबालिग हैं. इशके बाद उन्होंने उनके ठिकाने से हिरासत में लिया और गोल्ड, सिल्वर की जूलरी जब्तकर ली है.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement