Advertisement

Delhi News: गणतंत्र दिवस पर खौफनाक मर्डर! हत्या के बाद सूटकेस में भरा लड़की का शव, फिर लगाई आग

दिल्ली के गाजीपुर में 19 साल की लड़की की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया. मामले में पुलिस लड़की की पहचान और आरोपी के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है.

Latest News
Delhi News: गणतंत्र दिवस पर खौफनाक मर्डर! हत्या के बाद सूटकेस में भरा लड़की का शव, फिर लगाई आग

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के गाजीपुर इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहां 19 साल की एक लड़की की हत्या कर दी गई. एक तरफ जहां गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चप्पे-चपे पर पुलिस तैनात थी, वहीं दूसरी ओर गाजीपुर में 19 साल की लड़की की लाश क सूटकेस में पैक करके आग लगा दिया. आखिर कौन है लड़की का हत्यारा? क्यों की गई लड़की की हत्या? इन सारे सवालों के जवाब दिल्ली पुलिस ढूंढने में लगी हुई है. 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
गाजीपुर थाने की पुलिस ने फरेंसिक टीम से इस मामले में मदद ली. पुलिस ने सूटकेस के साथ जले हुए लड़की के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, ताकि शव की पहचान की जा सके. गाजीपुर पुलिस ने 26 जनवरी को हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. 

ये भी पढ़ें-UP News: एग्जाम के बीच में छात्रा को आए पीरियड्स, पैड मांगने पर मिली इतनी बड़ी सजा

पुलिस को बैग में मिली लाश 
पुलिस को सूत्रों से पता चला कि खोड़ा रोड, केरल स्कूल से आंबेडकर चौक के पास एक लड़की की लाश को जलाया गया है. जानकारी के अनुसार, लड़की का शव टुकड़ों में बड़े सूटकेस में पाया गया. उसके शव को सूटकेस समेत आग के हवाले करने के लिए कातिलों ने बाकायदा घासफूस भी डाला था. 

पुलिस ने शव को देखकर लड़की की उम्र लगभग 19 साल आंकी है. पुलिस ने किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है.  सूत्रों का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से मिसिंग कंप्लेंट और बॉर्डर से सटे गाजियाबाद, नोएडा की पुलिस से भी संपर्क किया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement