Advertisement

Delhi Crime News: नए फोन की पार्टी न देने पर जान से हाथ धो बैठा नाबालिग, दोस्तों ने चाकू से गोदा

पार्टी न देने के मामले में विवाद इतना बढ़ गया की तीन दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त की जान ले ली.

Latest News
Delhi Crime News: नए फोन की पार्टी न देने पर जान से हाथ धो बैठा नाबालिग, दोस्तों ने चाकू से गोदा
Add DNA as a Preferred Source

दोस्तों के बीच में अक्सर हंसी-मजाक चलता रहते है. दोस्ती में एक दूसरे को छेड़ना-परेशान करना आम बात है. लेकिन, दिल्ली के शकरपुर मार्केट से एक ऐसी खबर सामने आ रही जिसने सभी को हिला कर रख दिया है. सचिन नाम का एक लड़का नया फोन खरीद कर लौट रहा था तभी उसके दोस्तों ने उससे नए फोन की पार्टी मांगी. पार्टी न मिलने से नाराज दोस्तों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी. 

दोस्त को चाकू से गोदा 
दिल्ली के शकरपुर मार्केट में सोमवार को सचिन नामक एक 16 साल के नाबालिग ने नया पोन खरीदा था. जब वो फोन लेकर आ रहा था उसी समय उसके तीन दोस्त मिल गए. वह उससे नए मोबाइल की पार्टी मांगने लगे. फोन की पार्टी न मिलने से नाराज दोस्तों ने चाकू से वार कर सकिन की हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही शकरपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. 


ये भी पढ़ें-Gazipur News: 1 लाख का इनामी बदमाश जाहिद उर्फ सोनू मुठभेड़ में ढेर, UP पुलिस का बड़ा एक्शन 


पुसिल ने दी जानकारी
जानकारी की अनुसार, मृतक सचिन शकरपुर इलाके के एक सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ता था. उसके तीन दोस्तों ने उस पर चाकू से कई वार किए. नाबालिग को घायल करके आरोपी मौके से भाग गए. गंभीर हालत में नाबालिक को भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement