भारत
दिल्ली के जग प्रवेश अस्पताल में एक महिला इलाज के लिए भर्ती थी, इस दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. घटना के दो दिन बाद महिला की मौत हो गई.
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जग प्रवेश अस्पतला से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां इलाज के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ की गई, जिसके दो दिन बाद महिला की मौत हो गई. इस मामले का मुकदमा न्यू उस्मानपुर थाने दर्ज किया गया. इसके दो दिन बाद इलाज के दौरान उस महिला की मौत हो गई. दरअसल, मृतक महिला 21 जून को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी और उपचार के दौरान 23 जून को जब वह वार्ड से बाहर गई, तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई, जिसके बाद पीएस न्यू उस्मानपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई.
पुलिस ने बताया कि एक महिला के साथ कथित तौर पर एक अस्पताल में छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद महिला को दिल्ली के एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया था, जहां इलाज इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी. महिला को 21 जून को बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 23 जून को जब वह जीटीबी अस्पताल के वार्ड से बाहर गई तो उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई, जिसके बाद न्यू उस्मानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.
ये भी पढ़ें-13 दिन में F-35 की खामी नहीं पकड़ सके ब्रिटिश इंजीनियर, यही जेट भारत को बेच रहे ट्रंप, पढ़ें 5 पॉइंट्स
अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस टीम को पता चला कि अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ दूसरे मरीज ने यौन उत्पीड़न किया था. उसकी पहचान कच्ची खजूरी निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद फैज के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि न्यू उस्मानपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.