Advertisement

Delhi Crime: इंदौर की सोनम की तरह दिल्ली की सिंधू ने किया कांड, प्रेमी संग मिलकर की हत्या फिर पहाड़ी से फेंकी पति की लाश

Delhi Crime: इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा मामला अब दिल्ली से भी सामने आया है. यहां पर एक पत्नी ने संपत्ति के लालच में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी.

Latest News
Delhi Crime: इंदौर की सोनम की तरह दिल्ली की सिंधू ने किया कांड, प्रेमी संग मिलकर की हत्या फिर पहाड़ी से फेंकी पति की लाश

Delhi Crime

Add DNA as a Preferred Source

Delhi Crime: इंदौर के सोनम और राजा रघुवंशी का केस इस दिने चर्चा में है. हर किसी की निगाहें इस केस पर क्या अपडेट है इसी पर टिकी रहती है. इसी बीच दिल्ली से इसी से मिलता जुलता मामला सामने आया है. दिल्ली की एक महिला पर आरोप लगा है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर उसे पहाड़ी से खाई में फेंक दिया. दरअसल दक्षिणी दिल्ली के रहने वाले 56 साल के रविद्र जैन शुरूआत में लापता हो गए थे, उत्तराखंड पुलिस को 5 जून को एक लाश में जिसकी पहचान लापता हुए रविद्र जैन के रूप में हुई. 

प्रेमी के संग मिलकर की हत्या
पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी. जांच के बाद पुलिस ने दावा किया कि रविंद्र की पत्नी सिंधु ने ही उनकी हत्या की साजिश प्रेमी पारितोष के साथ मिलकर ये खूनी खेल रचा. इस साजिश के तहत पहले उन्होंने रविंद्र को शराब पिलाई और फिर धारदार हथियार से छाती और गले पर वार करके मार डाला. इसके बाद दोनों ने SUV 500 कार में रविंद्र की लाश भरी और ठिकाने लगाने निकल पड़े. लाश के ठिकाने लगाने की जगह तलाशते हुए पहले वह रामनगर पहुंचे फिर वहां से वह कोटद्वार गए.  यहां उन्होंने लाश को एक खाई में फेंक दिया और फरार हो गए.

नोएडा में मिली कार
बाद में ये कार नोएडा से बरामद की गई. पहली नजर में पुलिस को रोड एक्सीडेंट लगा लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि मर्डर है.  कोटद्वार पुलिस ने पाया कि सिंधु हत्या के वक्त वहीं थी और रविंद्र की कार गायब थी. सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. 

20 साल का अंतर 
दरअसल एफआईआर के मुताबिक सिंधू और रविंद्र कुमार में 20 साल का अंतर था. फिर भी रीना सिंधू ने खुशी संपन्न रविंद्र से शादी की. बाद में रीना सिंधू का अफेयर परितोष नाम के युवक से हो गया है और रविंद्र की प्रोपर्टी के लालट में प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या करवा दी. सिंधु एक फीजियोथैरेपी सेंटर चलाती थी. यहां पारितोष भी अपना इलाज कराने आता था. दोनों में पहले दोस्ती और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. 

ये भी पढ़ें: बीवी को मंगलसूत्र दिलाने ज्वेलर के पास गया, दुकानदार ने किया कुछ ऐसा, रो पड़ा बुजुर्ग, Video 

बेचना चाहता था प्रोपर्टी
पुलिस का कहना है कि यूपी के मुरादाबाद में रविंद्र की करोड़ों की संपत्ति थी. वह इसे बेचना चाहते थे लेकिन सिंधु ऐसा नहीं चाहती थी. दरअसल रविंद्र अफनी संपत्ति को बेचकर 18 लाख का कर्ज चुकाना चाहता था. इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होता रहता था. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement