Advertisement

Crime News: शराब पीकर पत्नी के साथ कर रहा था मारपीट, गुस्साए बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा 

Delhi Crime News: दिल्ली में एक 16 साल के नाबालिग ने गुस्से में अपने ही पिता की हत्या कर दी है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. 

Latest News
Crime News: शराब पीकर पत्नी के साथ कर रहा था मारपीट, गुस्साए बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा 

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली (Delhi) के रोहिणी इलाके में एक नाबालिग (Minor) ने गुस्से में आकर अपने ही पिता को जान से मार डाला है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि मृतक शख्स शराब के नशे में अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट रहा था. बेटे ने जब देखा, तो मां को मार से बचाने के लिए पिता पर प्लास्टिक के एक पाइप से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक  का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

शराब के नशे में करता था पत्नी की पिटाई 
घटना दिल्ली के रोहिणी नगर थाने की है. पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे हत्या से संबंधित एक कॉल आई थी. वहां घटना वाली जगह पर जब हम पहुंचे, तो बताया गया कि मृतक के बेटे ने ही उसके सिर पर प्लास्टिक की पाइप से हमला किया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है. 


यह भी पढ़ें: राहुल-अखिलेश और चिराग पासवान इस मुद्दे पर आए साथ-साथ, फिर से अपनाया NDA से अलग रुख


पुलिस ने बताया कि मृतक को शराब पीने की आदत थी और नशे में छोटी-छोटी बातों के लिए परिवार के लोगों को पीटता था. पत्नी और बच्चों को अक्सर वह घर में पीटता था और शराब पीने की आदत की वजह से उनका आपस में काफी झगड़ा भी होता था. रविवार की सुबह भी वह पत्नी को बेरहमी से पीट रहा था जब नाबालिग ने उस पर हमला कर दिया. पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों और परिवार के दूसरे सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है. 


यह भी पढ़ें: J&K Assembly Election 2024 : आम आदमी पार्टी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 40 स्टार कैंपेनर्स भी बताए


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement