Advertisement

Delhi Crime News: दिल्ली के सॉन्ग प्रोड्यूसर से लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, पुलिस कर रही जांच

Delhi Crime News: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक और करतूत सामने आई है. ग्रेटर कैलाश के एक सॉन्ग प्रोड्यूसर से गैंग ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है.

Latest News
Delhi Crime News: दिल्ली के सॉन्ग प्रोड्यूसर से लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, पुलिस कर रही जांच

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

Add DNA as a Preferred Source

लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आया है. इस बार दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाले एक सॉन्ग प्रोड्यूसर से गैंग ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगी है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. पीड़ित शख्स की पहचान अमन के तौर पर हुई है. पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया गया है कि वॉट्सऐप कॉल पर उसे धमकी मिली थी. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है कॉल करने वाले की पहचान जानने की कोशिश हो रही है. गैंग के धमकी भरे कॉल और रंगदारी मांगने के कई केस दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब समेत अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं.

जिम मालिक की हत्या से मच गई थी सनसनी 
बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिम ओनर नादिर शाह की हत्या से पूरे देश में हड़कंप मच गया था. उस हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई ने ही ली थी. अभी तक इस मामले में मेन शूटर को पकड़ा जाना बाकी है. नादिर शाह से भी गैंग ने रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर उनकीबेरहमी से हत्या कर दी गई. अब इस बार ग्रेटर कैलाश के एक सॉन्ग प्रोड्यूसर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. 


यह भी पढ़ें: 'भक्त केवल अपने घर से प्रसाद लेकर आएं', तिरुपति विवाद के बाद लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में बाहर का प्रसाद बैन


पुलिस के सामने ही दी गई रंगदारी की धमकी 
पुलिस ने बताया कि पीड़ित अमन के पास वॉट्सऐप पर कॉल आई थी जिसमें 5 करोड़ रंगदारी देने के लिए कहा गया था. कॉल करने वाले ने कहा था कि पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतना होगा. पीड़ित ने फिर पुलिस को फोन किया और तभी पुलिस के सामने ही रंगदारी के लिए दूसरा कॉल आया जिसमें कहा गया था कि वह कॉल रिकॉर्ड कर ले और उसके बारे में सारी जानकारी निकाल ले. 


यह भी पढ़ें: भारत की विविधता से लेकर शांति प्रयास तक, पढ़ें न्यूयॉर्क में PM Modi के संबोधन की 5 बड़ी बातें   


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement