Advertisement

Delhi Cm Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शख्स ने मारा थप्पड़, जनसुनवाई के दौरान किया हमला

दिल्ली सीएम आवास पर जनसुवाई चल रही थी. इसी दौरान एक शख्स ने रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर उसकी छानबीन शुरू कर दी है.

Latest News
Delhi Cm Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शख्स ने मारा थप्पड़, जनसुनवाई के दौरान किया हमला
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्त ने बुधवार सुबह साप्ताहिक जन सुनवाई की शुरुआत ही की थी, तभी एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. अचानक से हमला करने पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया. सीएम को थप्पड़ मारने वाले आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है. 

जनसुवाई के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ​सीएम रेखा गुप्ता सीएम आवास पर जनसुनवाई कर रही थी. इसी  दौरान एक 35 वर्षीय शख्स उनके पास शिकायत लेकर आया. उसके हाथ में कुछ कागज थे. सीएम रेखा गुप्ता उसकी शिकायत सुन ही रही थी कि आरोपी ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद वह चिल्लाकर भागने के प्रयास में था. आरोपी इससे आगे बढ़ पाता कि मौके उथल पुथल मच गई. पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया. 

भाजपा नेताओं ने की निंदा

जनसुवाई के दौरान दिल्ली की सीएम पर इस तरह के हमले पर भाजपा नेताओं ने निंदा की है. भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मुझे लगता है कि रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश जनसुवाई को डीरेल करने की मंशा से की गई है. इस पर तेजिंदर बग्गा ने कहा जनसुवाई के बीच यह बेहद शर्मनाक हरकत है. मैं इस खबर से हैरान हूं. मैं उनकी सुरक्षा और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. वहीं आप नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अतिशि ने इस घटना की निंदा की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है. लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी. आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement