Advertisement

हमले के बाद दिल्ली CM Rekha Gupta का पहला स्टेटमेंट, कहा- ऐसे हमले मेरे हौसले को तोड़ नहीं सकते

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद पर हमले को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हमले उनके हौसले को तोड़ नहीं सकते हैं.

हमले के बाद दिल्ली CM Rekha Gupta का पहला स्टेटमेंट, कहा- ऐसे हमले मेरे हौसले को तोड़ नहीं सकते
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह हमला कर दिया गया था. जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मार दिया था. इस हमले को लेकर मुख्यमंत्री ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. 

रेखा गुप्ता ने X पर लिखा, "आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है. स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूं. मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूं कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों. मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई दिखाई दूंगी."

रेखा गुप्ता ने आगे लिखा कि ऐसे हमले उनके हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को तोड़ नहं सकते हैं. उन्होंने लिखा कि वो अब और अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करेंगी. जनता के भरोसे और साथ को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए रेखा गुप्ता ने लिखा कि जनसुनवाई पहले की तरह ही जारी रहेगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement