Advertisement

Arvind Kejriwal ने अपने ही लिए क्यों मांग लिया नोबेल पुरस्कार? जानिए क्या है वजह

Delhi CM News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में जनता को आम आदमी पार्टी को वोट देने की बात कही. इसके साथ उन्होंने अपने लिए नोबेल पुरस्कार मांग कर दी.

Latest News
Arvind Kejriwal ने अपने ही लिए क्यों मांग लिया नोबेल पुरस्कार? जानिए क्या है वजह

Delhi CM Arvind Kejriwal

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए ही नोबेल पुरस्कार की मांग कर सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर आपको दिल्ली से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए और उन्हें संसद में भेजना चाहिए. इसके साथ उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब कहा कि अधिकारियों के तबादले का अधिकार दिल्ली सरकार के पास होना चाहिए तो इन्होंने (बीजेपी) संसद में कानून बना कर उसे पलट दिया. इस दौरान ही उन्होंने अपने लिए नोबेल पुरस्कार की मांग कर दी.

पानी के बढ़े हुए बिल भुगतान को लेकर वन टाइम सटलमेंट स्कीम के रुक जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली से ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर उन्हें संसद में भेजिए. इससे दिल्ली के चारों ओर एक सुरक्षा कवच तैयार हो जाएगा और कोई भी उपराज्यपाल कुछ नहीं कर पाएगा. उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि लोकसभा चुनाव और ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत के 15 दिनों के भीतर आपका पानी का बिल शून्य हो जाएगा.


यह भी पढ़ें- Red Fort से लेकर Lodi Gardens तक अनजाने राज पता चलेंगे, जानें कैसे
 


 

बीजेपी पर बरसे दिल्ली सीएम 

दिल्ली सीएम ने कहा कि दिल्ली में पानी के गलत बिल आने से तकरीबन 11 लाख परिवार परेशान हैं. हमारी सरकार पानी के इन गलत बिलों को ठीक करने के लिए स्कीम लेकर आई, लेकिन बीजेपी ने साजिश करके उसे रोक दिया. इसके खिलाफ हम संघर्ष करेंगे, इस स्कीम को लागू करवा कर रहेंगे. उन्होंने कहा कि मैं जिस तरह से सरकार चला रहा हूं, आप लोग समझ नहीं सकते, ये हमें काम नहीं करने देते. मैं जिन हालात में सरकार चला रहा हूं, उससे मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए. सरकार मैं चला रहा हूं और अधिकारी एलजी की सुनते हैं. 


 

यह भी पढ़ें- मन की बात में 2024 के नतीजों का इशारा कर गए पीएम मोदी, जानिए क्या कहा


भाजपा पर लगाए ऐसे आरोप 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब कहा कि अधिकारियों के तबादले का अधिकार दिल्ली सरकार के पास होना चाहिए तो इन्होंने संसद में कानून बना कर उसे पलट दिया. मगर मुझे कोई नहीं रोक सकता मैं जनता के काम करता रहूंगा. मेरा नोबेल पुरस्कार मेरी जनता है. मुझे और कोई नोबेल पुरस्कार नहीं चाहिए है. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि इस बार लोकसभा की सातों सीटों हमें और हमारे गठबंधन को जिता दें फिर संसद में हमारी ताकत बढ़ेगी फिर हमें कोई एलजी नहीं रोक सकेगा. इसी के साथ यह भी कह रहा हूं कि अगर पानी का बढ़ा हुआ बिल आ रहा है तो नहीं भरें उसे फाड़ कर फेंक दें, हम उसे माफ कराकर रहेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement