भारत
Delhi Crime news: पुलिस ने घटना के पीछे किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू की है.
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके के चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां 14 साल की एक किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला. युवती आठवीं कक्षा में पढ़ती थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को संदेह है कि किशोरी ने आत्महत्या की है. फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, उन्हें मंगलवार को सूचना मिली कि चंदन नगर इलाके में एक किशोरी ने चौथी मंजिल पर स्थित मकान में फांसी लगा ली है. किशोरी अपने भाई और भाभी के साथ किराए के मकान में रह रही थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,'एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया और जांच की गई. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
पुलिस ने घटना के पीछे किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू की है.
जीजा को किया था आखिरी बार फोन
बताया जा रहा है कि किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले अपने जीजा को भी फोन किया था. उसकी बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि उसके भाई और भाभी ने उसे प्रताड़ित किया. पुलिस ने कहा है कि वह सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.