Advertisement

Delhi Car Blast: पुलिस ने i-20 कार के पुराने मालिक सलमान को हिरासत में लिया, पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

Delhi Red Fort Car Blast: दिल्ली लाल किले के पास जो कार ब्लास्ट हुई थी, वह हरियाणा नंबर की थी. पुलिस ने कार के पुराने मालिक को गिरफ्तार किया है, जो ओखला का निवासी है.

Latest News
Delhi Car Blast: पुलिस ने i-20 कार के पुराने मालिक सलमान को हिरासत में लिया, पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

Delhi car blast

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम एक i-20 कार में धमाका हो गया. जिसमें 8 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में कार के पुराने मालिक सलमान को हिरासत में लिया है. पूछताछ में सलमान ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले ही इस गाड़ी को बेच दिया था. अब पुलिस आरटीओ से असली मालिक की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस को जांच में पता चला है कि गुरुग्राम की HR26 नंबर की i-20 कार मोहम्मद सलमान के नाम पर थी, जो उसने करीब डेढ़ साल पहले दिल्ल्ली ओखला के रहने वाले देवेंद्र को बेची थी. सलमान ने इसके डॉक्यूमेंट्स गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिए हैं. वहीं, देवेंद्र ने इस कार को हरियाणा के अंबाला में किसी नदीम नाम के शख्स को बेची थी. अब अंबाला पुलिस खरीदार की पहचान कर रही है.

कई बार बेची और खरीदी गई कार
जांच एजेंसियों के पता चला है कि इस आई20 कार को कई बार खरीदा और बेचा गया था. सूत्रों के मुताबिक, आखिरी में यह गाड़ी पुलवामा के तारिक को बेची गई थी. खरीद-फरोख्त में कागजातों (Fake Ducuments) का इस्तेमाल किया गया था.

यह भी पढ़ें- Delhi Blast Live: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा धमाका, 8 की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

असली मालिक की क्यों नहीं हो पा रही पहचान?
यही वजह है कि कार के असली मालिक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. चौंकाने वाली बात यह है कि 20 सिंतबर 2025 को फरीदाबाद में इस कार का गलत पार्किंग को लेकर चालान हुआ था. अब सवाल उठ रहा है कि अगर यह गाड़ी अंबाला की है या पुलवामा का तारिक की है तो दिल्ली में क्या कर रही थी? कौन इसे दिल्ली लेकर गया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement