भारत
दिल्ली कार धमाके के मुख्य आरोपी आतंकी उमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में उमर सुसाइड बॉम्बिंग की कर रहा था बात कर रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो ब्लास्ट करने से पहल रिकॉर्ड किया गया है.
दिल्ली कार धमाके के मुख्य आरोपी आंतकी उमर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो विस्फोट करने से ठीक पहले बनाया गया है. इस वीडियो में आतंकी उमर सुसाइड बॉम्बिंग के बारे में बात करता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो ने पूरे केस को और ज्यादा गंभीर बना दिया है, क्योंकि इसमें उमर सीधे तौर पर सुसाइड बॉम्बिंग (आत्मघाती हमले) की पैरवी करता दिखाई दे रहा है.
सूत्रों के मुताबिक उमर ने विस्फोट करने से पहले ये वीडियो खुद रिकॉर्ड किया था. दूसरी तरफ जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन मॉड्यूल से जुड़े पकड़े गए आरोपी डॉक्टरों से पूछताछ और उनके मोबाइल फोन में जांच एजेंसियों को बड़े और चौंकाने वाले सबूत मिले हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने इनके मोबाइल फोन पर जांच पड़ताल की तो इसमें सिग्नल ऐप पर एक ग्रुप मिला है. जिसका एडमिन फरार मॉड्यूल सरगना डॉक्टर मुजफ़्फ़र था और इसी ग्रुप में डॉक्टर उमर, डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर आदिल और डॉक्टर शाहीन भी शामिल थे.
मॉड्यूल के संचालन और रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी
एजेंसियों के अनुसार, फरार मुज़फ़्फर के अफ़ग़ानिस्तान जाने के बाद से पूरे मॉड्यूल के संचालन और रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी यही हैंडलर संभाल रहा था. जांच में यह भी सामने आया कि यह हैंडलर +966 कोड वाले सऊदी अरब के वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था और एजेंसियां अब इसकी वास्तविक पहचान उजागर करने में जुटी हैं.
डिस्क्लेमर: आत्महत्या कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं है. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए प्रोफेशनल्स की मदद लें और अपने जीवन में सुधार लाने की कोशिश करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.