Advertisement

Delhi Bomb Blast: डीएनए मैच होते ही पुलवामा में उड़ाया गया बम ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर नबी का घर

जम्मू कश्मीर में स्थित आतंकी उमर नबी के घर के एजेंसियों ने IED लगाकर उड़ा दिया है. यह कार्रवाई उमर नबी की मां से उसके डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद की गई. 

Latest News
Delhi Bomb Blast: डीएनए मैच होते ही पुलवामा में उड़ाया गया बम ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर नबी का घर
Add DNA as a Preferred Source

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास बम ब्लास्ट मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने इसमें शामिल आतंकियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. एजेंसी ने दिल्ली बम ब्लास्ट में मुख्य आरोपी उमर नबी के पुलावामा स्थित घर को IED लगाकर उड़ा दिया गया है. एजेंसियों ने यह कार्रवाई शुक्रवार तड़के की.  

दरअसल दिल्ली बम धमाके में कार चलाने वाला आतंकी डॉ उमर नबी का घर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में स्थित था. हालांकि वह पिछले काफी समय से वहां पर नहीं रह रहा था. आतंकी दिल्ली एनसीआर में रहकर ही बड़े बम धमाकों की साजिश रच रहा था. वहीं एजेंसी के हाथ कुछ सबूत लगते ही आतंकी ने सोमवार को दिल्ली स्थित लाल किले के पास कार में बम धमाका किया. इसी के बाद एजेंसियों ने आतंकी उमर नबी के पुलवामा में स्थित घर को उड़ा दिया. 

दिल्ली बम धमाके में मरे 12 लोग

बता दें कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे लाल किले के पास एक कार में भयंकर ब्लास्ट हुआ. इसकी चपेट में आने से करीब 12 लोगों की जान चली गई. वहीं 30 से भी ज्यादा लोग घायल हो गये. चारों तरफ अफरा तफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मोर्चा संभालते हुए विस्फोट स्थल से कुछ डीएनए नमूने की जांच की. इसमें कार में बम धमाका करने वाले की पहचान डीएनए से आतंकी डॉ उमर नबी के रूप में हुई थी. इसी के बाद उसके घर को उड़ाया गया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement