भारत
आतंकी उमर को दिल्ली में बम धमाका करने से पहले आरोपी शोएब ने उसे पनाह दी थी. इसके अलावा भी आरोपी आतंकी की मदद कर रहा था.
दिल्ली में लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए कार बम धमाके मामले में एनआईए ने एक और आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसी ने धमाके से पहले आतंकी उमर को पनाह दी थी. इसके साथ ही उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी. इसी को लेकर एजेंसी धमाके के बाद से ही आरोपी की तलाश में जुटी थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया गया है.
दरअसल दिल्ली में लाल किले के बाहर 10 नवंबर को एक कार में धमाका हुआ, जिसमें दर्जनों लोगो की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हुए. मामले की जांच में पता चला कि इस वारदात को अंजाम डॉक्टर आतंकी उमर ने दिया. उसके साथ और भी कई लोग शामिल हैं, जो बड़े बम धमाके की प्लानिंग कर रहे थे. सभी के तार फरीदाबार की एक प्राइवेट मेडिकल विश्वविद्यालय से लेकर हरियाणा समेत कई अन्य जगहों से जुड़े थे. इसी जांच में एनआईए को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
अब एनआईए ने आतंकी उमर को धमाके से पहले पनाह देने और उसकी मदद करने वाले आरोपी फरीदाबाद के धौज निवासी मोहम्मद शोएब को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने उमर को पनाह देने के साथ ही लॉजिस्टिक सहायता दी थी. इसके अलावा भी वह कब और कैसे उसकी मदद कर रहा था. इसको लेकर एनआईए आरोपी से पूछताछ करेगी. अब तक एनआईए ने बम ब्लास्ट करने और उसकी प्लानिंग में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से