भारत
डॉ शाहीना के पूर्व पति डॉ हयात जफर ने बताया कि उनकी शादी डॉ शाहीना से हुई थी. उनके दो बच्चे भी है, लेकिन 2012 में दोनों के बीच मतभेद होने की वजह से तलाक हो गया.
नई दिल्ली में धमाके बाद एजेंसी डॉ शाहीन को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी डॉ शाहीन ने इस ब्लास्ट में अहम भूमिका निभाई है. वह लेडी कमांडर की भूमिका निभा रही थी. वहीं इस टेरर मॉड्यूल में कमांडर के पूर्व पति जफर हयात ने बताया कि डॉ शाहीना उनकी पूर्व पत्नी थी, लेकिन 12 साल पहले उनका तलाक हो चुका है. इसके बाद से उन्होंने कभी शाहीना से संपर्क नहीं किया, वहीं शाहीना ने भी 13 सालों में बच्चों का कभी हाल तक नहीं पूछा...
डॉ शाहीना के पूर्व पति डॉ हयात जफर ने बताया कि उनकी शादी डॉ शाहीना से हुई थी. उनके दो बच्चे भी है, लेकिन 2012 में दोनों के बीच मतभेद होने की वजह से तलाक हो गया. डॉ हयात ने बताया कि दोनों बच्चे मेरे पास हैं. वहीं तलाक के बाद मैंने शाहीना से कभी कोई संपर्क करने की कोशिश नहीं की. मेरे जेहन में भी कभी उससे दोबारा मुलाकात या संपर्क करने का कोई सवाल नहीं आया.
डॉ हयात जफर ने बताया कि हमारे दो बच्चे हैं. शाहीना से तलाक के बाद दोनों बच्चे मेरे पास रहे. बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. वो मेरा ध्यान रखते हैं और मैं उनका रखता हूं. वहीं डॉ शाहीना से तलाक के बाद कभी कोई संपर्क नहीं रहा. उसने अपने बच्चों तक से नाता तोड़ दिया. उसने बच्चों की भी कोई खहर खबर जानने की कोशिश नहीं की.
डॉ हयात जफर ने तलाक की वजह बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी डॉ. शाहीन लगातार उन पर विदेश जाकर नौकरी करने का दबाव बनाती थीं, इस तर्क के साथ कि वहां उनकी जीवनशैली बेहतर होगी. लेकिन हयात का कहना था कि वह हर बार इस बात को खारिज कर देते थे. उनका मानना था कि जब उनके सभी रिश्तेदार यहीं हैं तो विदेश जाने का कोई मतलब नहीं है. उनका व्यक्तिगत रूप से विदेश में नौकरी करने का कोई इरादा नहीं था. शाहीन ने कई बार विदेश में नौकरी के लिए प्रयास भी किए, लेकिन पति-पत्नी के बीच असहमति बनी रही. विदेश जाकर बसने के मुद्दे पर यह लगातार मतभेद के चलते 2012 में दोनों का तलाक हो गया.
डॉ शाहीना के पूर्व पति डॉ हयात जफर ने बताया कि मेरा शाहीना के छोटे भाई से बीच बीच में संपर्क होता रहा है, लेनिक कभी किसी तरह का कोई व्यापार नहीं किया है. उसके छोटे भाई से संपर्क की वजह उकसा मेडिकल की पढ़ाई करना था. इस वजह से बीच बीच में उससे थोड़ी बहुत बातचीत हो जाती थी.
शाहीना तीन भाई बहन हैं. इनमें शाहीन दूसरे नंबर की है. उनके बड़े भाई शोएब हैं, उन्होंने बताया कि उनकी शाहीना से पिछले 4 सालों से कोई मुलाकात या बातचीत नहीं हुई है. उनका कुछ पारिवारिक विवाद होने की वजह से पिता या बहन शाहीन से संपर्क टूट गया. वहीं शाहीना के पिता का दावा है कि वह पिछले एक साल से अपनी बेटी शाहीन से नहीं मिले, हालांकि पिछले महीने ही उनकी बातचीत शाहीना से फोन पर हुई थी. उन्होंने दावा किया मुझे विश्वास नहीं है कि शाहीना ऐसा कर सकती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से