भारत
Delhi BJP: दिल्ली भाजपा की तरफ से आज यानी 26 मई को दोपहर में नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी गई है. आइए जानते है कि कौन कहां से संभालेगा नई जिम्मेदारी
Delhi BJP: Delhi BJP: दिल्ली भाजपा ने अपने नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी आलाकमान ने विचार विमर्श के बाद जिला अध्यक्षों के नाम फाइनल कर लिए हैं. भाजपा की तरफ से जिला अध्यक्षकों की जो लिस्ट जारी की उसके अनुसार शाहदरा से दीपक गाबा, मयूर विहार से विजेंद्र धामा, चांदनी चौक से अरविंद गर्ग और करोल बाग से बिरेंद्र बब्बर को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. महरौली से रवींद्र सोलंकी, नवीन शाहदरा से मास्टर विनोद, उत्तर पूर्व दिल्ली से यूके चौधरी, केशवपुरम से अजय खटाना, उत्तर पश्चिम से विनोद सहरावत और नई दिल्ली से रवींद्र चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.
महिलाओं को मिली जिम्मेदारी
इसके अलावा दो महिलाओं के भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीजेपी की नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट में दो महिलाएं शामिल हैं. नजफगढ़ से राज शर्मा गौतम, दक्षिणी दिल्ली से माया बिष्ट को नया भाजपा जिलाअध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, बाहरी दिल्ली से रामचंद्र चावरिया, नजफगढ़ से राज शर्मा गौतम, दक्षिणी दिल्ली से माया बिष्ट और पश्चिमी दिल्ली से चंद्रपाल बख्शी को बीजेपी ने जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है.
ये रही भाजपा के जिलाअध्यक्षों की पूरी लिस्ट
दीपक गाबा - शाहदरा
विजेंद्र धामा — मयूर विहार
अरविंद गर्ग - चांदनी चौक
बिरेंद्र बब्बर- करोल बाग
रवीन्द्र सोलंकी - महरौली
मास्टर विनोद - नवीन शाहदरा
यू के चौधरी — उत्तर पूर्व
अजय खटाना- केशवपुरम
विनोद सहरावत - उत्तर पश्चिम
रविन्द्र चौधरी - नई दिल्ली
रामचंद्र चावरिया - बाहरी दिल्ली
श्रीमती राज शर्मा गौतम - नजफगढ़
माया बिष्ट - दक्षिणी दिल्ली
चंद्रपाल बख्शी - पश्चिमी दिल्ली
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.