भारत
दिल्लीवालों के लिए बुरी खबर है दरअसल बीते कुछ दिनों से राजधानी की हवा साफ हुई थी लेकिन अब फिर से हवा जहरीली होनी शुरू हो गई है. गुरूवार को दिल्ली के AQI में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.
Delhi AQI: बीते कुछ दिनों से दिल्ली की हवा साफ हुई थी लेकिन अब थोड़ी सी राहत के बाद फिर से हवा जहरीली होनी शुरू हो गई है. गुरुवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 311 अंक दर्ज किया गया. 5 नंवबर की तुलना में 6 नवंबर को इसमें 109 अंक की वृद्धि दर्ज की गई. बता दें कि दिल्ली में बुधवार मौसम एकदम साफ था, इस तेज धूप ने बहती हवा ने प्रदूषण से राजधानी वालों को राहत दिलाई थी. लेकिन ये 24 घंटे भी नहीं टिक पाई.
366 पहुंचा AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के बवाना में सुबह सात बजे एक्यूआई 366 रिकॉर्ड किया गया, जबकि आईजीआई एयरपोर्ट पर AQI 266 दर्ज किया गया है. वहीं, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 336 रिकॉर्ड किया गया, जबकि मुंडका में भी स्थिति बेहद खराब रही. मुंडका में सुबह सात बजे एक्यूआई 336 दर्ज किया गया। सोनिया विहार में एक्यूआई 326 पाया गया, जबकि पंजाबीबाग में AQI 344 रिकॉर्ड किया गया है.
पराली जलाने के कारण बढ़ रहा AQI
दिल्ली के अलावा गुरुग्राम के सेक्टर-51 में आज सुबह सात बजे एक्यूआई 290 दर्ज किया गया है। वहीं, गाजियाबाद के इंडिरापुरम में सुबह एक्यूआई 250 रिकॉर्ड किया गया है, जबकि गाजियाबाद के लोनी में 311 एक्यूआई पाया गया है। वहीं, अगर नोएडा की बात करें तो के सेक्टर-116 में सुबह सात बजे 266 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर-62 में 275 एक्यूआई पाया गया. बताया जा रहा है कि आस-पास के राज्यों में पराली जलाले के कराण वायु गुणवत्ता में गिरावट आ रही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से