Advertisement

Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया घर

स्कूलों को उड़ाने की धमकी ईमेल के द्वारा प्राप्त हुई है. इस धमकी की सूचना पुलिस को दी गई है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.

Latest News
Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया घर

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

पिछले कुछ समय से खास जगहों को बम से उड़ाने की कई धमकियां मिल रही हैं. ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है. ऐसी ही धमकी इस बार दिल्ली के स्कूलों को प्राप्त हुई है. बम से उड़ाने की ये धमकी डीपीएस आरके पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका दिल्ली के 40 स्कूलों को धमकी दी गई है.

बच्चों को वापस भेजा गया घर
इन स्कूलों ने धमकी मिलते ही इसे गंभीरता से लेते हुए बच्चों को वापस घर भेज दिया है. ये धमकी इन्हें ईमेल के द्वारा प्राप्त हुई है. इस धमकी की सूचना पुलिस को दी गई है. साथ ही फायर ब्रीग्रेड को भी सूचित किया गया है. जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस की टीम स्कूलों में पहुंच गई है. साथ ही वहां पर जांच में जुट गई है.


ये भी पढ़ें- बुलंदशहर में युवक ने किया 2 साल की मासूम के साथ रेप, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली


दिल्ली पुलिस की जांच जारी
स्कूलों को धमकी भरा ईमेल 8 दिसम्बर को रात करीब 11:38 बजे आया है. मेल में कहा गया कि स्कूलों के कैंपस में बम प्लांट कर दिए गए हैं. अगर ये बम फटे तो बड़ा नुकसान होगा. मेल भेजने वाले ने बम न फोड़ने की आवाज में 30 हजार डॉलर मांगे हैं. दिल्ली पुलिस आईपी एड्रेस और मेल भेजने वाले की जांच में जुटी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement