Advertisement

होटल से निकलते ही सड़क पर भिड़ीं लड़कियां, लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो

लड़कियों के आपस में कहासुनी के बाद बीच सड़क पर ही लाठी डंडे चल गए. इनके इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है.

होटल से निकलते ही सड़क पर भिड़ीं लड़कियां, लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने अक्सर लड़कों को गैंग बनाकर बीच सड़क पर मारपीट और हंगामा करते देखा होगा, लेकिन इस बार लड़कियों की बीच सड़क पर मारपीट और हंगामें का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. चार से पांच लड़कियां गैंग बनाकर एक लड़की की जमकर पिटाई कर रही है. इसका वी​डियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दरअसल मारपीट का यह वीडियो उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में​ स्थित लड़कियां एक होटल से निकली थी. होटल से निकलते ही उनमें आपस में कुछ कहासनुी हो गई. इस पर तीन से चार लड़कियों ने मिलकर एक लड़की को पकड़ लिया. वहीं दूसरी ने उसकी डंडे से पिटाई की. लड़कियों के बीच यह मारपीट और हंगामा रात के अंधेरे में बीच सड़क पर हुआ.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

लड़कियों के बीच लड़ाई और मारपीट ​का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर अपलोड कर दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग लड़कियों के इस हाई वोल्टेज ड्रामें को देखकर कमेंट कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं. वहीं लोगों की भीड़ लगने पर आरोपी लड़कियां मौके पर फरार हो गई. हालांकि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. पुलिस का दावा है किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement