Advertisement

Crime News: शरीर के 36 टुकड़े, फ्रिज में मिली लाश, Bengaluru में हुआ श्रद्धा जैसा हत्याकांड

बेंगलुरु में एक महिला के शरीर के 36 टुकड़े मिले हैं. पुलिस ने शरीर के टुकड़े महिला के घर में रखे फ्रिज से बरामद किए हैं.

Latest News
Crime News: शरीर के 36 टुकड़े, फ्रिज में मिली लाश, Bengaluru में हुआ श्रद्धा जैसा हत्याकांड
Add DNA as a Preferred Source

कर्नाटक के बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर के चुकड़ों को फ्रिज में रखने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को मल्लेश्वरम में एक घर से 29 साल की महिला के लाश के टुकड़े बरामद किए हैं. महिला का नाम महालक्ष्मी बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, वो इस फ्लौट में अकेले रहती थी. 

महिला के शरीर के किए 30 टुकड़े
पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान महालक्ष्मी के रूप में हुई है. महिला के शव को 30 से ज्यादा टुकड़ों में काटकर रेफ्रिजरेटर में भर दिया गया था. जानकारी के अनुसार, फोरेंसिक विशेषज्ञ ने जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि कर्नाटक में रह रही महिला मूल रूप से दूसरे राज्य की निवासी थी. अपार्टमेंट में पहुंची पुलिस टीम ने देखा की 165-लीटर, सिंगल-डोर फ्रिज चालू है. बाद में पता चला कि फ्रिज में महिला के शव के टुकड़े हैं. शरीर में कीड़े पड़ गए थे, पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि हत्या 4-5 दिन पहले की गई थी. 


ये भी पढ़ें-Tirupati Laddu विवाद के बीच पटना के महावीर मंदिर पर भी खड़े हुए सवाल, आचार्य किशोर कुणाल ने बताया क्या है सच


याद आया श्रद्धा का केस 
18 मई, 2022 को दिल्ली के महरौली में श्रद्धा को उनके लिव-इन पार्टनर आफताब ने उनकी हत्या कर दी थी. आफताब ने श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे. इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने शहर के अलग-अलग भागों में उसके शरीर के टुकड़े फेंक दिए थे. ऐसा करने से पहले तीन हफ्तों तक उसने शव के टुकड़ों को अपने आवास में फ्रिज में रखा था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement